दुमका में पीएमएवाई-शहरी 2.0 के तहत 118 आवासों को मंजूरी, जल्द जारी होगी पहली किस्त
दुमका में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 118 आवासों को मंजूरी मिली है, जिसके लिए 1.76 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता अनुमोदित की गई है। ...और पढ़ें

दुमका में पीएमएवाई-शहरी 2.0 के तहत 118 आवासों को मंजूरी (AI Generated Image)
HighLights
दुमका में पीएमएवाई-शहरी 2.0 के तहत 118 आवास स्वीकृत।
1.76 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता अनुमोदित, पहली किस्त जल्द।
योजना मांग-आधारित, झारखंड से कोई प्रस्ताव केंद्र के पास लंबित नहीं।
संवाद सूत्र, काठीकुंड (दुमका)। दुमका लोकसभा के सांसद नलिन सोरेन के लोकसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न पर का लिखित उत्तर आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दिया है।
उन्होंने उत्तर में यह जानकारी दी है कि दुमका में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन से जुड़े आंकड़ों को साझा करते हुए कहा है कि झारखंड राज्य के लिए इस योजना के तहत कुल 14,187 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए 211.57 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रावधान है।
इसी कड़ी में दुमका नगर परिषद क्षेत्र के लिए 1.76 करोड़ रुपये की अनुमोदित केंद्रीय सहायता के साथ कुल 118 आवासों को मंजूरी प्रदान किए जाने की भी जानकारी दी है।
इन स्वीकृत आवासों के लिए केंद्रीय सहायता की 40 प्रतिशत पहली यानी 70.2 लाख रुपये की किस्त आगामी एक महीने के भीतर राज्य सरकार को जारी कर दी जाएगी।
केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह योजना पूरी तरह मांग-आधारित है जिसके तहत केंद्र सरकार कोई निश्चित लक्ष्य निर्धारित नहीं करती है, बल्कि स्थानीय आवश्यकता का आकलन राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों द्वारा किया जाता है।
झारखंड सरकार ने छह मई 2026 को इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया था और वर्तमान में दुमका सहित राज्य का कोई भी प्रस्ताव केंद्र के पास लंबित नहीं है।
पात्र नागरिक आधिकारिक एकीकृत वेब पोर्टल के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिनका राज्य स्तर पर सत्यापन होने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय समिति को भेजे जाते हैं, जबकि इस योजना की लाइव प्रगति को आधिकारिक पीएमएवाई-यू डैश बोर्ड पर आनलाइन देखा जा सकता है।