विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका पुलिस ने अलग-अलग गांवों में की छापेमारी, बाप-बेटे समेत तीन वारंटी गिरफ्तार

Published: Fri, 10 Apr 2026 01:41 AM (IST)

दुमका पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें भाटिन गांव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. हंसडीहा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को पकड़ा।

  2. बाप-बेटे नागेश्वर महतो, दीपक महतो भी गिरफ्तार।

  3. कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को अभियान जारी रहेगा।

संवाद सहयोगी, हंसडीहा (दुमका)। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत हंसडीहा थाना पुलिस ने गुरुवार को फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह अभियान हंसडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जिसमें पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। 

सबसे पहले हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में भाटिन गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नागेश्वर महतो एवं उनके पुत्र दीपक महतो को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व से ही न्यायालय द्वारा जारी था वारंट 

दोनों के खिलाफ पूर्व से ही न्यायालय द्वारा वारंट जारी था और वे पुलिस की गिरफ्त से बचते फिर रहे थे। इसी क्रम में हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक जिमी हांसदा के नेतृत्व में एक अन्य टीम ने नोनी गांव में छापेमारी की। 

यहां से कार्तिक शाह को गिरफ्तार किया गया, जो एक अलग मामले में वारंटी था और काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाना लाया गया, जहां उनकी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। 

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

इसके बाद सभी का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के उपरांत उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया। 

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत आगे भी ऐसे फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रह सके और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।