Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: बिना रजिस्ट्रेशन बिक रहे थे वाहन, शोरूम पर कार्रवाई

    Updated: Thu, 21 May 2026 01:52 PM (IST)

    Dumka में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जगदंबा मोटर्स और टेकरीवाल मोटर्स शोरूम का औचक निरीक्षण किया। जांच में बिना निबंधन वाहन बिक्री जैसी गंभीर अनियमितताए ...और पढ़ें

    शोरूम के अंदर जांच करते दुमका जिला परिवहन पदाधिकारी व अन्य। (फोटो जगारण)

    शोरूम के अंदर जांच करते दुमका जिला परिवहन पदाधिकारी व अन्य। (फोटो जगारण)

    HighLights

    1. जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया शोरूम का औचक निरीक्षण।

    2. जगदंबा मोटर्स में मिलीं बिना निबंधन बिक्री की अनियमितताएं।

    3. विभाग ने दोनों शोरूम संचालकों को दी कड़ी चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, दुमका। 21 मई को जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने जगदंबा मोटर्स और टेकरीवाल मोटर्स शोरूम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान परचेज इनवॉइस, स्टॉक रजिस्टर और फॉर्म-बी2 रजिस्टर की पड़ताल की गई।

    निरीक्षण में जगदंबा मोटर्स शोरूम में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान आवश्यक रजिस्टर नहीं मिले, वहीं बिना निबंधन के वाहन बिक्री किए जाने का मामला भी उजागर हुआ। इस पर जिला परिवहन विभाग ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों शोरूम संचालकों को सभी जरूरी दस्तावेज और रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने की सख्त चेतावनी दी।

    जिला परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन शोरूम संचालकों में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक विपिन कुमार और कार्यालय कर्मी अभिषेक कुमार भी मौजूद थे।