विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, बरगद के पेड़ से लटका मिला शव

Published: Tue, 14 Apr 2026 02:14 AM (IST)

दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जितेन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दुमका में प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने की आत्महत्या।

  2. जितेन हेमब्रम का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला।

  3. परिवार ने शादीशुदा महिला से रिश्ते का विरोध किया था।

जागरण संवाददाता, दुमका। काठीकुण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव में सोमवार को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस ने गांव के पास स्थित एक बरगद के पेड़ से युवक का शव बरामद किया है।मृतक की पहचान फिटकोरिया निवासी जितेन हेमब्रम के रूप में हुई है।

मृतक की बहन झूमा हेमब्रम के कथन अनुसार , जितेन हेमब्रम का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व जितेन ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया और उक्त महिला से शादी करने की इच्छा जताई।जिस महिला से जितेन शादी करना चाहता था, वह पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चों की मां थी और दूसरे समाज से ताल्लुक रखती थी।

गांव में अपना अलग घर बनाकर रहे

मृतक की बहन झूमा हेमब्रम ने बताया कि घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया था।परिजनों ने जितेन से स्पष्ट कह दिया था कि यदि उसे उस महिला के साथ रहना है, तो वह गांव में अपना अलग घर बनाकर रहे।सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे जितेन ताड़ी काटने के बहाने घर से निकला था। 

शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में उसका शव गांव के खेत में स्थित ग्राम प्रधान के बरगद के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही काठीकुण्ड थाना के सब-इंस्पेक्टर विवेक विल्सन और केदारनाथ पुरती दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।