यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Crime: झारखंड में विदेशी महिला से बर्बरता, सात लोग कैंप से उठा ले गए और फिर...
झारखंड के दुमका से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरमाहाट में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया ग ...और पढ़ें

HighLights
- हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में रात्रि विश्राम के दौरान की घटना
- पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया
- डॉग स्क्वायड के साथ एसडीपीओ ने घटनास्थल का किया
संवाद सहयोगी, हंसडीहा(दुमका)। झारखंड के दुमका जिले स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार रात स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के युवकों ने कथित रूप से अंजाम दिया है।
इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान पीताम्बर सिंह खैरवार देर रात से हंसडीहा थाना में कैंप कर मामले की तहकीकात में जुटे रहे। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की एक टीम को भी बुलाया गया है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल है।
मामले में पुलिस अधिकारी ने क्या कुछ कहा
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि रात करीब 10.30 के करीब गश्ती टीम को कुरमाहाट चौक में पुलिस टीम को देख महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला व उसके पति को हिंदी नहीं आने के कारण मोबाइल में गूगल ट्रांसलेट के सहारे पुलिस को घटना के बारे में बताया।
पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के वस्त्र मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने देर रात ही महिला को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई।
खबरें और भी
सात की संख्या में आरोपी थे- विदेशी महिला
पुलिस को मिली शिकायत में विदेशी महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि कैंप में सात की संख्या में युवक आकर उसे जबरन उठाकर सुनसान इलाके में एक खेत मे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा भी गया।