Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति की शराब की लत से तंग पत्‍नी चली गई मायके, फिर और पीने लगा युवक; लौटकर वापस नहीं आई तो उठाया खौफनाक कदम

    By Rajeev Ranjan Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 04:48 PM (IST)

    दुमका में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक टोंगरा थाना क्षेत्र स्थित वृंदावनी का रहने वाला है। सोमवार की शाम ...और पढ़ें

    पति की शराब की लत से तंग पत्‍नी चली गई मायके, फिर और पीने लगा युवक; (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    पति की शराब की लत से तंग पत्‍नी चली गई मायके, फिर और पीने लगा युवक; (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. टोंगरा थाना क्षेत्र स्थित वृंदावनी का रहने वाला था युवक
    2. पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

    संवाद सूत्र, दलाही (दुमका)। झारखंड के दुमका में पत्नी के मायके चले जाने से दुखी टोंगरा थाना क्षेत्र स्थित वृंदावनी निवासी गोवर्धन टुडू ने सोमवार की शाम घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोवर्धन कोई काम नहीं करता था। इस बीच उसे शराब की लत लग गई। पत्नी ने कई बार समझाया, लेकिन किसी तरह का असर नहीं पड़ा। इस बात पर नाराज पत्नी एक माह पहले छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद उसने और शराब पीना शुरू कर दिया। कई बार पत्नी से आने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

    इसके बाद शाम को खाना खाने के बाद कमरा को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। घरवालों के आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा। उसे फांसी पर लटकता देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

    ये भी पढ़ें: झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के अफसरों को दिया गया ये खास निर्देश

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Voter List: लोकसभा चुनाव में 21.67 लाख वोटर्स पहली बार करेंगे वोटिंग, मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ी

    खबरें और भी