Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dumka News: दुमका में गोदाम में दिखा खरीदा हुआ धान तो संचालक पर होगी कार्रवाई, BDO ने जारी किया आदेश

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 04:26 PM (IST)

    रामगढ़ में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक की। लैंपस संचालकों को विभागीय मानकों का पालन करते हुए धान क्रय करने का निर्देश दि ...और पढ़ें

    दुमका में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक। (जागरण)
    दुमका में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक। (जागरण)

    HighLights

    1. प्रखंड में धान की खरीद के लिए पांच लैंपस को किया गया अधिकृत
    2. बीडीओ ने कहा- ससमय धान क्रय करते हुए संबंधित मिल को भेजना सुनिश्चित करें

    संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा शनिवार को कार्यालय कक्ष में धान अधिप्राप्ति प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक की।

    इसमें कुल पांच धान अधिप्राप्ति केंद्र लैंपस के संचालकों ने भाग लिया। बीडीओ ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में लैंपस संचालकों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित विभागीय मानकों को अक्षरश:अनुपालन करते हुए लक्ष्य के आधार पर धान क्रय करने का निर्देश दिया।

    सभी लैंपस संचालकों को अधिक से अधिक संख्या में किसानों को पंजीकृत करवाने एवं धान क्रय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में क्रय किए गए धान लैंपस के गोदाम में न दिखे।

    लैंपस के भौतिक सत्यापन के दौरान यदि गोदाम में धान दिखा तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड में धान खरीद के लिए पांच लैंपस को अधिकृत किया गया है।

    बीडीओ ने कहा कि रामगढ़ लैंपस 15000 की तुलना में 2871 क्विंटल, अमड़ापहाड़ी लैंपस 15000 की जगह 4059 क्विंटल, लतबेरवा लैंपस में 10000 की जगह 2640 क्विंटल, सिलठा ए में 5000 की जगह 2236 क्विंटल और गम्हरिया हाट लैंपस में 5000 की तुलना में 1415 क्विंटल धान खरीद हुई है।

    बीडीओ ने सभी प्रबंधकों को निर्देश दिया कि ससमय धान क्रय करते हुए संबंधित मिल को भेजना सुनिश्चित करें ताकि समय पर किसानों को भुगतान हो सके।

    बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, समेत सभी संबंधित लैंपस के प्रबंधक उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें-

    Deoghar News: देवघर वालों की बल्ले-बल्ले, भागलपुर-गोड्डा को मिली 2 नई मेमू स्पेशल ट्रेन; टाइम-रूट जारी

    Jharkhand News: झारखंड में अंग्रेजी शराब होगी सस्ती, बीयर के दाम भी होंगे कम; वित्त विभाग से मिली हरी झंडी