विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी झामुमो, हेमंत के भाई बसंत ने बताया पूरा प्लान

Published: Fri, 31 Jan 2025 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2025 06:49 PM (IST)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी ताकत आजमाएगा। पार्टी के विधायक बसंत सोरेन ने पार्टी की ...और पढ़ें

बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी झामुमो, हेमंत के बाई बसंत ने बताया पूरा प्लान (फाइल फोटो PTI)
बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी झामुमो, हेमंत के बाई बसंत ने बताया पूरा प्लान (फाइल फोटो PTI)

HighLights

  1. केंद्र से एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया की मांग पर होगी दमदार लड़ाई: बसंत
  2. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का संदेश संताल परगना ही नहीं राज्य के लिए होगा अहम
  3. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत मंत्री, सांसद व विधायक करेंगे जनसभा को संबोधित
  4. लेजर शो के माध्यम से झामुमो की उपलब्धियां व गुरुजी के संघर्षों की गाथा दिखाने की तैयारी

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका के गांधी मैदान में दो फरवरी को आयोजित होने वाली झामुमो के 46वें स्थापना दिवस पर विभिन्न मदों में झारखंड के एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया राशि की मांग को धार दिया जाएगा। इस बार के स्थापना दिवस पर झामुमाे के नेता केंद्र पर न सिर्फ इस बकाया राशि की मांग को लेकर दबाव बनाएं,गे बल्कि इसके जरिए जन-जन में यह भी संदेश दिया जाएगा कि झारखंड के प्रति केंद्र सरकार का रवैया दोस्ताना नहीं है।

शुक्रवार को दुमका में दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली स्थापना दिवस की तैयारियों की जानकारी देते हुए दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उक्त बातें कहीं।

बसंत ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र से लगातार बकाया राशि की मांग करती आ रही है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर अपनी इस मांग को मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि झामुमो की पहचान आंदोलन व संघर्ष से है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने संघर्ष कर अलग झारखंड राज्य का गठन किया है। झामुमो अपना हक व अधिकार लेना जानता है। इस मुद्दे पर भी झामुमो आर-पार की लड़ने की तैयारी में है।

बसंत ने कहा कि राज्य के समग्र विकास व जनहित में हेमंत सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। कहा कि बदलते दौर के साथ झामुमो भी अब हर स्तर पर लड़ाई लड़ सकता है। वर्तमान दौर तकनीक का है इसलिए इस बार गांधी मैदान से लेकर पूरे शहर में भी हमारी परंपरागत व्यवस्था के साथ तकनीक का समावेश दिखेगा।

गांधी मैदान के अलावा शहर के विभिन्न चौक-चाैराहों पर इस बार लेजर शो के जरिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के संघर्षों की गाथा के अलावा हेमंत सरकार की उपलब्धियों को जनता से साझा किया जाएगा। पूरे शहर को इस बार तोरण द्वार, बैनर, होर्डिंग व आकर्षक लाइट से पाटा जा रहा है।

इस मौके पर जामा की विधायक डा.लुईस मरांडी, सारठ के उदयशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, उपाध्यक्ष निशित वरन गोलदार, मो.सलाम, रवि यादव, विवेक राउत समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

'बिहार में पूरे सम्मान के साथ लड़ेंगे चुनाव'

विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि झामुमो बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में है। कहा कि जिस तरह से हम लोग झारखंड में सबका सम्मान करते हैं उसी तरह से बिहार में हम पूरे सम्मान के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार के साथ झारखंड का भाईचारा का रिश्ता रहा है और इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होनी चाहिए।

वहीं, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच खटर-पटर के सवाल पर कहा कि दोनों पार्टियों के बीच विचारों में विभेद हो सकता है। फिलहाल दिल्ली की राजनीति में झामुमो की कोई खास भूमिका नहीं है।

गुरुजी देंगे संगठन और सरकार को संदेश

बसंत सोरेन ने कहा कि झामुमो के 45 वें स्थापना दिवस में कुछेक राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से कसक रह गई थी जिसे इस बार पूरा किया जाएगा। इस बार स्थापना दिवस पर गांधी मैदान के मंच से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन संगठन और सरकार को संदेश देंगे। उनका संदेश सिर्फ संताल परगना ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए अहम होगा।

इसके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। गांधी मैदान के मंच पर इस बार झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं खासकर सीता सोरेन की वापसी के सवाल पर बसंत ने कहा कि अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के साथ हो गया खेला, खुलासे से हिली हेमंत सरकार, अधिकारियों में हड़कंप

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: दुमका में दिखेगी हेमंत सोरेन की पॉलिटिकल पावर, JMM को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।