Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka News: काठीकुंड में फाइलेरिया मुक्ति अभियान शुरू, 26 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी दवा

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:27 PM (IST)

    दुमका के काठीकुंड में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बीडीओ सौरभ कुमार और अन्य अधिकारियों ने फोकल एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान ...और पढ़ें

    काठीकुंड में फाइलेरिया मुक्ति अभियान शुरू, 26 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी दवा

    काठीकुंड में फाइलेरिया मुक्ति अभियान शुरू, 26 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी दवा

    HighLights

    1. काठीकुंड में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ।

    2. 26,371 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा मिलेगी।

    3. गर्भवती, गंभीर बीमारों को दवा नहीं दी जाएगी।

    संवाद सूत्र, काठीकुंड (दुमका)। क्षेत्र को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत फोकल एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार, बड़ाचापुड़िया पंचायत की मुखिया चांदनी देवी, आसनपहाड़ी पंचायत के मुखिया रोशन मुर्मू व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने इसका शुभारंभ किया।

    अभियान के तहत प्रखंड के चिह्नित कुल 28 गांवों में टीकाकरण और दवा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। कुल 26,371 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पांच मई तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को दवा दी जाएगी।

    स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जानी है। पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन बेहद जरूरी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी लक्षित व्यक्ति दवा से वंचित न रहे।