विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान के 2500 रुपये के लिए निकाला 'जुगाड़', मगर BDO ने कर दिया पर्दाफाश

Published: Fri, 31 Jan 2025 05:58 PM (GMT+05:30)

मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में धांधली का खुलासा हुआ है। दुमका के रानीश्वर प्रखंड में बीडीओ राजेश कुमार ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान के 2500 रुपये के लिए निकाला 'जुगाड़', मगर BDO ने कर दिया पर्दाफाश
मंईयां सम्मान के 2500 रुपये के लिए निकाला 'जुगाड़', मगर BDO ने कर दिया पर्दाफाश

HighLights

  1. मंईयां सम्मान दिलाने के लिए आधार में की छेड़छाड़
  2. बीडीओ ने दो प्रज्ञा केंद्र के संचालक से मांगा स्पष्टीकरण

जागरण संवाददाता, दुमका। मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) का लाभ दिलाने के लिए प्रज्ञा केंद्र के संचालक भी हेरफेर कर रहे हैं। कम उम्र की लड़कियाें के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उन्हें योजना का लाभुक बनाने के लिए खेल हो रहा है।

शुक्रवार को रानीश्वर प्रखंड के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने दो प्रज्ञा केंद्र का निरीक्षण किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। दोनों संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अचानक निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ

बता दें कि दोपहर को बीडीओ रंगालिया पंचायत में चल रहे प्रज्ञा केंद्र का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। केंद्र में मंईयां सम्मान योजना के 25 लाभुकों का आवेदन पत्र मिला और 24 लाभुकों की रसीद भी मिली। जब वीएलई इन्द्रजीत मंडल से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

आधार कार्ड में छेड़छाड़

केंद्र में दो ऐसे लाभुकों का आवेदन मिला। एक में आवेदन करने वाली युवती की आयु 18 वर्ष से कम है, लेकिन आधार में छेड़छाड़ कर आवेदनों की जानबूझकर ऑनलाइन एंट्री कर दी गई थी। हद तो तब हो गई जब एक महिला लाभुक का दस्तावेज लगाकर किसी अन्य लाभुक के नाम से ऑनलाइन एंट्री कर दी गई।

इसी प्रकार, बिलकान्दी पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र में 27 लाभुकों का झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन मिला, जिसमें से एक लाभुक का दो आवेदन मिला। वीएलई गोष्ट गोपाल घोष भी इसका कारण बता नहीं सके।

महिलाओं से की जा रही वसूली

यहां बता दें कि 31 दिसंबर से आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री करने का कार्य प्रज्ञा केंद्र से बंद कर दिया गया है। महिलाएं प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं और योजना की राशि के नहीं मिलने के संबंध में पूछताछ कर रही हैं। प्रज्ञा केंद्र के संचालक लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से वसूली करने में लगे हुए हैं।

जांच के लिए प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

बीडीओ ने बताया कि दोनों वीएलई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राप्त आवेदनों की जांच के लिए प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के समय दौरान कनीय अभियंता, रंगालिया पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के साथ हो गया खेला, खुलासे से हिली हेमंत सरकार, अधिकारियों में हड़कंप

ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, खुलासे के बाद मचा हड़कंप; अधिकारी भी रह गए सन्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।