विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका: नाबालिग को लेकर भागा युवक चलती ट्रेन में गिरफ्तार, पुलिस ने आरपीएफ की मदद से दबोचा

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:16 PM (IST)

दुमका में एक युवक ने मंदिर के पुजारी की नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने रेलवे पुलिस की ...और पढ़ें

युवक चलती ट्रेन में गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

युवक चलती ट्रेन में गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पुजारी की नाबालिग बेटी को युवक ने भगाया।

  2. पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा।

  3. आरोपी युवक पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

जागरण संवाददाता, दुमका। शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की किशाेरी बेटी को भगाने वाले सन्नी शर्मा को पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से शुक्रवार को चलती ट्रेन में धर दबोचा। शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने आरोपित को जेल और किशोरी को परिवार के सुपुर्द कर दिया।

गुरुवार की रात सन्नी किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। रात को पुजारी ने नगर थाना को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन निकाली

पुलिस ने मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन निकाली तो पता चला कि दोनों अभी बंगाल के फरक्का में किसी ट्रेन में हैं। पुलिस ने रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को चलती ट्रेन में हिरासत में लिया।

शनिवार को पुलिस दोनों को नगर थाना लेकर आई। पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार किया कि उसने सन्नी से तारापीठ में शादी कर ली है। किशोरी की आयु 16 साल होने की वजह से पुलिस ने सन्नी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 

नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि किशोरी को उसकी मर्जी के आधार पर घर भेज दिया गया है, वहीं अपहरण के आरोप में युवक को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- दुमका से लापता महिला और दो बच्चों के मामले का खुलासा, बेटे-भतीजे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।