यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Dumka-Patna Train: 24 जनवरी से प्रतिदिन हंसडीहा होकर दुमका से पटना जाएगी ट्रेन, भागलपुर भी होगा स्टॉपेज; जानिए टाइमिंग
दुमकावासियों को अब पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह जाने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने 24 जनवरी से दुमका से पटना के लिए एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड की उप राजधानी को बिहार की राजधानी को जोड़ेगी यह ट्रेन
- 24 जनवरी की सुबह इस नई ट्रेन की रेक दुमका पहुंचेगी।
संवाद सहयोगी, हंसडीहा (दुमका)। दुमकावासियों को अब पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह जाने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने 24 जनवरी से दुमका से पटना के लिए एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन को हरी झंडी दिखा दी है।
यह ट्रेन 24 जनवरी से प्रतिदिन दुमका से पटना वाया हंसडीहा, भागलपुर चलेगी। 13333/13334 दुमका पटना एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। शुरुआत 24 जनवरी से होगी। रेलवे की और से जारी अधिसूचना के अनुसार 24 जनवरी की सुबह इस नई ट्रेन की रेक दुमका पहुंचेगी।
उसी दिन दुमका से ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन में साधारण और वतानुकूलित श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन की बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन दुमका स्टेशन से दोपहर 2 बजकर 5 मिनट में खुलेगी। हंसडीहा से दोपहर 2.50 मिनट पर खुलेगी।
भागलपुर, किऊल के रास्ते रात 9:45 में ट्रेन पटना पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन रोजाना सुबह 6:40 बडे खुलेगी और दोपहर 12:43 में हंसडीहा और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट में दुमका पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव बारापलासी, नोनीहाट, बाराहाट, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, बाढ़, बख्तियार और राजेंद्रनगर टर्मिनल में भी होगा।
खबरें और भी
हंसडीहा के रास्ते अयोध्या और डिब्रूगढ़ के लिए नई ट्रेन की घोषणा जल्द
यह भी पढ़ें -
हेमंत सोरेन ने ईडी को 20 जनवरी को सीएम आवास बुलाया, ED जमीन घोटाला केस में करेगी पूछताछ