Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब साथ में जेल की रोटी खाएंगे शाहरुख-सलमान, एक भाई ने लड़की को जलाकर मारा और दूसरे ने उसकी बहन का किया जीना दुश्‍वार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 09:40 AM (IST)

    मामला पिछले साल अगस्‍त का है। सलमान के बड़े भाई शाहरुख अंसारी ने एक तरफा प्‍यार के चक्‍कर में एक लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। उसकी इलाज के दौर ...और पढ़ें

    मृतका की बहन को धमकाने वाला शाहरुख का भाई हुआ गिरफ्तार!
    मृतका की बहन को धमकाने वाला शाहरुख का भाई हुआ गिरफ्तार!

    जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका नगर थाना की पुलिस ने एक साल पुराने मामले में पेट्रोल हत्याकांड में मरने वाली किशोरी की बहन को धमकाने के आरोप में सलमान खान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, लेकिन मामला जमानत धारा में दर्ज होने की वजह से उसे न्यायालय से जमानत मिल गई।

    गुरुवार को पुलिस ने शाहरुख को धर दबोचा

    पुलिस के अनुसार, पिछले साल सितंबर माह में पेट्रोल कांड की शिकार मृतका की छोटी बहन ने सलमान पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था।

    पुलिस ने कई बार सलमान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गुरुवार की दोपहर पुलिस ने उसे बाजार से धर दबोचा।

    गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन जमानतीय धारा में केस दर्ज होने की वजह से उसे जमानत पर छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, NCP विधायक कमलेश सिंह ने समर्थन लिया वापस

    पिछले साल दिया था वारदात को अंजाम

    यहां बता दें कि सलमान के बड़े भाई शाहरुख अंसारी ने पिछले साल 22 अगस्त को जरूवाडीह मुहल्ले में घर में सो रही एक किशोरी पर एक तरफा प्रेम में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

    किशोरी को गंभीर हालत में फूलोझानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी नाजुक हालत की वजह से रांची रेफर कर दिया गया था।

    27 अगस्त की रात रांची में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में मुख्य आरोपित शाहरुख खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    जेल जाने के बाद उसका भाई सलमान मृतका की बहन को लगातार धमकी दे रहा था। बहन ने नगर थाना में उसके खिलाफ धमकी देने और रंगदारी का मामला दर्ज कराया था।

    यह भी पढ़ें: रिम्‍स में डॉक्‍टर का जला शव बरामद होने से मची खलबली, क्‍या किसी साजिश का हुए शिकार या परेशान होकर की खुशकुशी?