Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका के सिरसानाथ मंदिर से लाखों की चांदी की पूजन सामग्री चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:59 PM (IST)

    जामा के प्रसिद्ध सिरसानाथ मंदिर में सोमवार रात चोरों ने लाखों रुपये की चांदी की पूजन सामग्री चुरा ली। पुजारी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है, जिसस ...और पढ़ें

    जामा का प्रसिद्ध सिरसानाथ मंदिर। (फाइल फोटो)

    जामा का प्रसिद्ध सिरसानाथ मंदिर। (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, जामा (दुमका)। जामा थाना क्षेत्र के लगला पंचायत स्थित जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिरसानाथ मंदिर में सोमवार रात्रि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की चांदी की पूजन सामग्री व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश है।

    प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी शिवदत्त बाबा पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देखा। संदेह होने पर जब वे मंदिर के अंदर गए तो पाया कि मंदिर में रखा कई कीमती सामान गायब है।

    जिसमें भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने में उपयोग होने वाला चांदी का कटोरा, चांदी की एक बड़ा छतरी, दो छोटा छतरी,चांदी का एक नाग, चांदी का त्रिशूल समेत अन्य पूजन सामग्री गायब था।

    सूचना मिलते ही जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

    मंदिर के पुजारी शिवदत्त पंडा ने जामा थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना का खुलासा करने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। शिवदत्त पंडा ने बताया कि शाम सात बजे तक पूजा अर्चना के उपरांत घर चले गए और महिलाओं ने ग्यारह बजे रात्रि तक शिवचर्चा करने के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया।

    मंगलवार सुबह जब मंदिर का पट खोलने आए तो मंदिर का ताला गायब मिला। अंदर जाकर देखा तो लाख रुपए से ज्यादा का चांदी से बना कीमती सामान की चोरी हो चुकी थी। फुलधारी भयंकर पंडा ने कहा कि पहले भी एक बार मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। जामा थाना पुलिस को घटना के बारे में सारी जानकारी दे दी गई है।

    खबरें और भी

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सिरसानाथ मंदिर क्षेत्र का लोक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

    ऐसे धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश करने तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    मंंदिर में एक लाख से अधिक के पूजन सामग्री की चोरी हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों का पता कर लिया जाएगा।

    -

    अजीत कुमार यादव, थाना प्रभारी, जामा