यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hemant Soren: चंपई सोरेन के लिए भावुक हुईं हेमंत की भाभी, देवर को खूब सुनाया; कहा- ये लोग कभी भी...
Jharkhand Politics झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र वधु सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री पर जबरदस्त तंज कसा है। ...और पढ़ें

HighLights
- झामुमो में चलता है अपना संविधान- सीता सोरेन
- सीता ने बधाई देने की बजाय हेमंत पर कसा तंज
- कोल्हान के टाइगर को शांत कर दिया गया- सीता
जागरण संवाददाता, दुमका। Jharkhand Politics झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र वधु एवं भाजपा नेत्री सीता सोरेन (Sita Soren) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो में एक अलग संविधान है। कहा कि ये लोग जिनको जब चाहें उन्हें मुख्यमंत्री की सीट पर बैठा सकते हैं और इस सीट से उतार भी सकते हैं।
सीता सोरेन ने अपने देवर और सीएम हेमंत सोरेन को फिर से सीएम बनने की बधाई देने की बजाय कहा कि चंपई सोरेन (Hemant Soren) झामुमो के पुराने नेता हैं और कोल्हान में टाइगर के नाम से जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कोल्हान के टाइगर को शांत कर दिया गया है। कहा कि हेमंत सोरेन को यह देखना चाहिए था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महज तीन-चार महीने बाकी है और अगर चंपई सोरेन ही लगातार मुख्यमंत्री रहते तो इन लोगों को क्या दिक्कत थी।
हेमंत को प्रदीप यादव ने दी बधाई, कहा-गर्व का पल
पोड़ैयाहाट विधायक और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव ने हेमंत सोरेन के एक बार फिर सीएम बनने पर बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के लोगों के लिए यह गर्व का पल है। झारखंड के लोग बहुत खुश हैं और हमें उम्मीद है कि हेमंत सोरेन राज्य को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
खबरें और भी
उन्होंने समर्थकों के साथ मिठाइयां बांटकर पटाखों के साथ जश्न मनाया। यादव ने कहा कि लोगों को बिजली बिल माफ होने की खुशी है तो महिलाओं को पेंशन मिलने की खुशी है।
यह भी पढ़ें-
Hemant Soren: हेमंत सोरेन तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, मगर इस रिकॉर्ड से अभी भी कोसों दूर