Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Spanish Woman Misdeed: दुष्‍कर्म मामले पर नया अपडेट; अपराधियों की अब आएगी शामत, चंपई सोरेन ने कर दिया बड़ा एलान

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 10:21 AM (IST)

    दुमका में सामूहिक दुष्‍कर्म का शिकार हुईं स्‍पेनिश महिला को राज्‍य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी गई है। प्रशासन ने उन्‍हें दस लाख रुपये दिए हैं और कहा ...और पढ़ें

    दुष्‍कर्म पीड़िता को प्रशासन ने दिया दस लाख।
    दुष्‍कर्म पीड़िता को प्रशासन ने दिया दस लाख।

    HighLights

    1. मंगलवार को दुमका छोड़ेंगे दंपती।
    2. कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को मनचाहे जगह पर भेज दिया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में एक मार्च की रात सात युवकों ने पति को बंधक बनाकर स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। दंपती अभी भी पुलिस की अभिरक्षा में परिसदन में ठहरे हुए हैं। सोमवार को उपायुक्त ए दोडडे और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने पीड़िता के पति को 10 लाख रुपया का चेक दिया। यह पैसा झारखंड विक्टिम फंड की ओर से दिया गया है।

    चंपई सरकार हर तरह से करेगी मदद

    सारा पैसा यूरो मुद्रा के रूप में खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दंपती को दुमका से मनचाहे जगह के लिए भेज दिया जाएगा। दोपहर को डीसी, एसपी व एसडीओ कौशल कुमार परिसदन पहुंचे और दंपती से बात की। बताया कि राज्य सरकार के फंड की ओर से 10 लाख मुआवजा राशि दी जा रही है। आगे भी मदद की जाएगी।

    डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दंपती को हर तरह से मदद की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष से हुई बैठक के बाद मुआवजा देने का निर्णय लिया गया था।

    एसपी के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई चल रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। कहा कि दंपती से बात हुई है, दोनों ने मंगलवार को यहां से जाने की बात कही है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को मनचाहे जगह पर भेज दिया जाएगा।

    प्रशासन ने अच्छा काम किया

    पति पीड़िता के पति ने कहा कि घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्परता से काम किया है। सात में तीन आरोपितों को गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों ने अपनी तरफ से बेहतर से बेहतर कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए डीसी और एसपी का थैक्यू कहा।

    खबरें और भी

    दोनों की मर्जी से जाएंगे

    शुभम स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद मुंबई में रहने वाली पीड़िता की दो महिला मित्र और दिल्ली में रहकर स्पेन मीडिया के लिए काम करने वाले शुभम कुमार दो दिन से पीड़िता के साथ हैं।

    शुभम ने कहा कि पीड़िता से दुमका से चलने की बात की थी, लेकिन अभी जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हो सकता है कि मंगलवार को दुमका छोड़ दें। बताया कि दंपती जहां जाना चाहेंगे, भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kalpana Soren: हेमंत सोरेन जेल में, क्या पत्नी कल्पना लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? इस सीट पर सियासी हलचल तेज

    यह भी पढ़ें: Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म पर हाईकोर्ट सख्त, आला अफसरों को किया तलब; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट