Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Spanish Woman: 'भारत से अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं...', स्पेनिश महिला ने दुमका से जाते-जाते कह दी बड़ी बातें

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 07:51 PM (GMT+05:30)

    Spanish Woman स्पेनिश महिला ने मंगलवार को अपनी आगे की यात्रा नेपाल के लिए रवाना हो गईं। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार ने दंपती ...और पढ़ें

    Spanish Woman: 'भारत से अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं...', स्पेनिश महिला ने दुमका से जाते-जाते कह दी बड़ी बातें
    Spanish Woman: 'भारत से अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं...', स्पेनिश महिला ने दुमका से जाते-जाते कह दी बड़ी बातें

    HighLights

    1. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए- स्पेनिश महिला
    2. कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेनिश दंपती नेपाल रवाना हुए

    जागरण संवाददाता, दुमका। भारत से अच्छी यादें लेकर जा रहे, पर दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुरानी यादों को भूलकर नए सिरे से अपनी जिंदगी आगे ले जाएंगे। हालांकि, इस तरह की घटना को भूलना मुश्किल है, लेकिन प्रयास करेंगे। यह बात गैंगरेप की पीड़िता स्पेनिश महिला ने मंगलवार को अपनी आगे की यात्रा नेपाल के लिए शुरू करने से पहले कही।

    परिसदन में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार ने दंपती को रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दंपती अपनी अपनी बाइक से देवघर चकाई के रास्ते निकल गए। रवानगी से पहले परिसदन में पहली बार दंपती मीडिया के सामने आए और पूरे आत्मविश्वास के साथ हर सवालों का जवाब दिया।

    स्पेनिश महिला ने झारखंड सरकार की तारीफ की 

    दंपती ने गर्मजोशी के साथ एसपी समेत अधिकारियों के साथ सेल्फी ली और उनके कार्यों की तारीफ की। पीड़िता ने कहा कि उनके साथ भले ही यहां कभी ना भूलने वाला हादसा हुआ है, लेकिन हर भारतीय ऐसा नहीं है। वह भारत से अच्छी यादों को लेकर जा रही है, पर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। छह माह से भारत में हैं। हर जगह लोगों का प्यार मिला। सभी ने काफी अच्छा व्यवहार किया।

    इस वारदात के लिए भारतीय लोगों को जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगी, वो हमारे साथ काफी अच्छे रहे हैं। हर तरह से मदद की। स्पेनिश महिला ने झारखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के प्रशासन ने अच्छे से ध्यान रखा। पुरानी यादों को भूलकर नए सिरे से अपनी जिंदगी आगे ले जाना चाहती है। कुंजी गांव से अलग जंगल और पहाड़ों के बीच रात रुकने के निर्णय के सवाल पर पीड़िता ने कहा कि चूंकि वह इलाका मनोरम और काफी सुंदर था। इसलिए, हम लोगों ने रात गुजारने का फैसला लिया था।

    खबरें और भी

    पुराने रूट को छोड़कर नए रास्ते से नेपाल रवाना

    पीड़ित स्पेनिश महिला पुराने रूट को बदल दिया। दंपती हंसडीहा से होते हुए भागलपुर रास्ते को छोड़कर दुमका देवघर, चकाई के रास्ते नेपाल के नए रूट पर निकल गए। पीड़िता हंसडीहा के रास्ते जाकर उस खौफनाक मंजर को याद नहीं करना चाहती थीं। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच दंपती को झारखंड की सीमा तक पहुंचाया।

    ये भी पढ़ें-

    Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म पर हाईकोर्ट सख्त, आला अफसरों को किया तलब; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

    स्पेनिश महिला से दुष्कर्म पर अब JHALSA ने खुद लिया संज्ञान, पीड़िता को दिलाया ये भरोसा