Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: दो किशोरियों से 16 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन से चार ऑटो चालकों ने कर लिया था अपहरण

    By Rajneesh KumarEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 09:07 AM (IST)

    Jharkhand Crime झारखंड के गढ़वा से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो किशोरियों को अकेली देखकर चार ऑटो चालक जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले गए। आरोप ...और पढ़ें

    Jharkhand: गढ़वा में दो किशोरियों से 16 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म
    Jharkhand: गढ़वा में दो किशोरियों से 16 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म

    HighLights

    1. गढ़वा स्टेशन से ऑटो चालकों ने कर लिया था छात्राओं का अपहरण
    2. मामले में चार गिरफ्तार
    3. एक आरोपी को आर्म्स एक्ट में पंजाब पुलिस भेज चुकी है जेल

    जागरण संवाददाता, बरवाडीह (लातेहार)। लातेहार की दो किशोरियों का गढ़वा स्टेशन से अपहरण कर चार ऑटो चालकों ने 16 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों छात्राओं को छुड़ाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार चारों युवक ऑटो चालक हैं और इनमें एक का आपराधिक इतिहास रहा है।

    बताया गया कि के बरवाडीह थाना क्षेत्र की दो किशोरियां 21 जून को अपनी दोस्त के यहां कपड़ा पहुंचाने गढ़वा गई थीं, लेकिन दोस्त वहां नहीं मिली। दोस्त से हुई बातचीत के बाद दोनों लड़कियां गढ़वा रेलवे स्टेशन के बाहर उसका इंतजार कर रही थीं। इसी बीच दोनों किशोरियों को अकेले देखे ऑटो चालक उन्हें जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गए।

    इसके बाद आरोपियों ने दोनों को एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वहीं बंधक बनाए रखा। इधर, परिजनों ने किशोरियों के घर नहीं लौटने पर बरवाडीह थाने में 29 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करते हुए पुलिस 16 दिनों बाद उनतक पहुंच गई और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

    एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि आरोपी रितिक नवरंग, अजय कुमार केसरी, आशीष कुमार और कुणाल कुमार गुप्ता गढ़वा के निवासी हैं। रितिक नवरंग पंजाब के जालंधर जिले में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

    खबरें और भी