विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, तीन को बचाया; एक अब भी लापता

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:19 AM (IST)

गढ़वा के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से ...और पढ़ें

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. गढ़वा के पनघटवा डैम में चार युवक डूबे।

  2. स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को सुरक्षित बचाया।

जागरण संवाददाता, डंडई (गढ़वा)। डंडई-धुरकी सीमांत क्षेत्र में स्थित पनघटवा डैम में शनिवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक और तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस हादसे में 20 वर्षीय नीलेश कुमार की डूबने से मौत हो गई।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीन अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब दो से तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद नीलेश का शव बरामद किया गया। घटना के बाद डैम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहरा गांव में उक्त सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे। शनिवार की सुबह करीब दस बजे चारों लोग घूमने के लिए पनघटवा डैम पहुंचे।

वहां नहाने के दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे। युवकों को डूबता देख उनके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय गोताखोरों ने पानी में उतरकर आयुष कुमार (12), तेजू कुमार (16) और शालुक (10) को बाहर निकाल लिया। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया। इसी दौरान नीलेश कुमार (20), पिता बीजा प्रसाद, गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डंडई और धुरकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों थाना प्रभारियों की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने नीलेश की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव गहरे पानी से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पनघटवा डैम पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- छोटा भाई कुएं में गिरा तो बचाने कूद गया बड़ा, सिमडेगा में डूबने से दोनों सगे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें- प्रार्थना के बाद स्कूल की चारदीवारी फांदकर निकला छात्र, चतरा में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय राकेश की मौत

यह भी पढ़ें- गढ़वा में सरकारी राशन ढोने वाले ट्रकों को नो एंट्री से बड़ी राहत, इन समयों में शहर में कर सकेंगे प्रवेश