Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में कस्तूरबा विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़, 9 नामजद समेत 250 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज 

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:30 PM (IST)

    कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 9 नामजद सहित 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    कस्तूरबा विद्यालय में तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा।

    कस्तूरबा विद्यालय में तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा।

    HighLights

    1. कस्तूरबा विद्यालय में तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा।

    2. 9 नामजद, 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

    संवाद सूत्र, खरौंधी (गढ़वा)। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

    शनिवार की देर शाम के बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता ने 9 नामजद तथा 250 अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। जिसमें नामजद सिसरी पंचायत के विद्यानंद मेहता, कृष्णा मेहता, सुजीत बैठा, सूर्यदेव प्रजापति, सोनू प्रजापति, विजय प्रजापति तथा अरंगी पंचायत के पितांबर पासवान, राजेश बियार, विपलेश मेहता का नाम शामिल हैं।

    आवेदन में उल्लेख किया है कि शनिवार को लोगों की भीड़ ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में नाजायज मजमा बनाकर प्रवेश किया। साथ ही पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों से धक्का-मुक्की किया। इसके अलावे सरकारी कार्य में बाधा तथा विद्यालय की सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया।

    घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केश दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया आवेदन मिलने के पश्चात् मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल अन्य अज्ञात लोगों की साक्ष्यों के आधार पर पहचान की जा रही है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।