गढ़वा में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 11 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 51 हजार नकद समेत 5 बाइक जब्त
गढ़वा पुलिस ने रंका रोड स्थित मुखिया गैरेज के पास एक बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 51,820 ...और पढ़ें

गढ़वा पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी। जागरण
HighLights
गढ़वा पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी।
मुखिया गैरेज के पास से 11 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा थाना पुलिस ने गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित मुखिया गैरेज के पास चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 11 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 51,820 रुपये नगद, 05 मोटरसाईकल, 02 ताश का गड्डी एवं 08 मोबाईल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा शहर के रांकी मोहल्ला निवासी उमेश कुमार रजक, दिलीप कुमार सिंह, रमेश कुमार लाल, सगीर मंसूरी, संघत मोहल्ला निवासी डिंपल कुमार, टंडवा - भगलपुर निवासी जीतू श्रीवास्तव, शहर के मेन रोड निवासी पंकज कुमार, ओबरा निवासी दूदून राम, सुरेंद्र राम, सितारुद्दीन अंसारी और सोनपुरवा निवासी फरीद खान शामिल हैं।
मामले की जानकारी देते हुए गढ़वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थान पर प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर मुखिया गैरेज के समीप औचक छापेमारी की गई।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जुआरी भागने लगे। लेकिन पहले से ही चौकन्नी पुलिस ने घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे सभी 11 लोगों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों व समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।