Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में 15 जून तक रहेगा शटडाउन, सुबह 7-10 तक रहेगी बत्ती गुल  

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 02:19 PM (GMT+05:30)

    श्री बंशीधर नगर में 11 से 15 जून तक सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन बरसात के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. 11 से 15 जून तक सुबह 7-10 बजे बिजली बंद।

    2. बरसात से पहले विद्युत व्यवस्था की मरम्मत, पेड़ों की छंटनी।

    3. श्री बंशीधर नगर सहित कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित।

    संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। विद्युत विभाग द्वारा आगामी बरसात के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए 11 जून से 15 जून तक विभिन्न फीडरों में मरम्मत कार्य व पेड़ की डालियों की छंटनी की जाएगी।

    इस दौरान सुबह सात बजे से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार गौतम ने बताया कि शटडाउन के दौरान परसवान, सरांग, विशुनपुरा, धुरकी 33 केवीए विद्युत लाइन में पेड़ों की डालियों की छटनी व जंपर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

    33 केवीए परसवान, 33 केवीए सरांग, विशुनपुरा तथा 33 केवीए धुरकी विद्युत सब स्टेशन से संचालित 11 केवीए विद्युत लाइनों से जुड़े धुरकी, परसवान, विशुनपुरा एवं श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार अलग-अलग फीडरों में भी कार्य किया जा सकता है।

    कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों के संपर्क में आ रही है, जिससे बरसात और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 15 जून के आसपास मानसून की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    खबरें और भी

    इसे देखते हुए विभाग पहले से आवश्यक तैयारी कर रहा है। ताकि बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो, उपभोक्ताओं को और बेहतर विद्युत सेवा मिल सके। विभाग में उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील किया है।

    यह भी पढ़ें- Tata Motors में रतन टाटा की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद, जमशेदपुर लेबर कमीशन तक पहुंचा मामला

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में अवैध बालू खनन पर एसडीएम का कड़ा रुख, नदी घाटों पर निषेधाज्ञा लागू