Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में छात्रों से कराया गया पल्लेदारी का काम, शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन के एक शिक्षक ने बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे किताब-कापी के बंडल टेंपो में लदवाए। इस मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी ने ज ...और पढ़ें

    बीआरसी से टेंपो पर किताब-कापी का बंडल ले जाते बच्चे। जागरण

    बीआरसी से टेंपो पर किताब-कापी का बंडल ले जाते बच्चे। जागरण

    HighLights

    1. शिक्षक ने छात्रों से किताब-कापी के बंडल लदवाए।

    2. बच्चों को शिक्षा देने के बजाय पल्लेदारी कराई गई।

    3. अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए।

    संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन के शिक्षक द्वारा बच्चों को शिक्षा देने के बजाय पल्लेदारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। कहा जाता है कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता है, उन पर बच्चों को शिक्षित कर बेहतर नागरिक बनाने की जिम्मेदारी है, पर गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां शिक्षक छात्रों से मजदूरों की तरह किताब-कापी ढुलवा रहे हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआरसी अधौरा में कक्षा नौ तथा दस के बच्चों के लिए किताब-कॉपी का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन के शिक्षक भी छात्रों को लेकर बीआरसी पहुंचे।

    शिक्षक ने स्वयं किताब-कापी का पेटी उठाने के बजाय छात्रों से ही टेंपो में लोड कराया। बच्चे भी नई किताब-कापी मिलने की खुशी में बिना देर किए किताब-कापी के बड़े-बड़े बंडल उठाकर टेंपो में चढ़ाते रहे। किताब-कापी लोड करने के बाद बच्चे उसी टेंपो पर सवार होकर अपने स्कूल के लिए रवाना हुए।

    इस संबंध में बीआरसी से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों को आवंटित किताब-कापी संबंधित शिक्षकों को स्कूल में ले जाकर विद्यार्थियों के बीच वितरण करना है। इसके लिए उन्हें वाहन एवं पल्लेदारी का पैसा मिलता है। ऐसे में छात्रों से इस तरह खुलेआम भारी सामान ढुलवाना नियम व सुरक्षा दोनों की दृष्टि से गंभीर लापरवाही है।

    बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे पल्लेदारी कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर।

    खबरें और भी