Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा के मतदाताओं के लिए बड़ा अपडेट, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया शुरू

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:53 AM (IST)

    गढ़वा जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए बूथवार अधिकारियों की नियुक्ति की है। योग्य मतदाता 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति ...और पढ़ें

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार के लिए अधिकारी नियुक्त।

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार के लिए अधिकारी नियुक्त।

    HighLights

    1. मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार के लिए अधिकारी नियुक्त।

    2. 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराएं।

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियों के सुधार के लिए बूथवार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, योग्य मतदाता संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष आवेदन देकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने या आवश्यक संशोधन कराने के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संख्या 80 के अंतर्गत बूथ संख्या 73 से 120 तथा 195 से 216 तक के लिए गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ संख्या 216 से 253 और 330 से 362 तक के लिए चिनियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुबोध कुमार को नामित किया गया है।

    इसी प्रकार बूथ संख्या 121 से 194 तक के लिए अंचल अधिकारी गढ़वा (सीओ) ओम प्रियदर्शी गुप्ता, बूथ संख्या 363 से 433 तक के लिए रंका बीडीओ शुभम बेला टोप्पो, बूथ संख्या 259 से 329 तक के लिए डंडा बीडीओ प्रताप मिंज तथा बूथ संख्या एक से 72 तक के लिए मेराल बीडीओ यशवंत नायक को जिम्मेदारी दी गई है।

    इसी प्रकार बूथ नंबर 254 से 258 एवं 434 से 488 के लिए बीडीओ रमकंडा संजय कुमार कोंगरी के पास दावा आपत्ति कर सकते हैं ।

    प्रशासन की ओर से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 81 के लिए भी अलग-अलग पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित क्षेत्रों के मतदाता निर्धारित पदाधिकारियों के समक्ष अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

    दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक निर्धारित की गई है। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर उनका निपटारा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    भवनाथपुर विधानसभा के बूथ नंबर 104 से 120 एवं 182 से 210 के लिए एसडीओ बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा के पास आवेदन किया जा सकता है। जबकि बूथ नंबर 121 से 181 के लिए बीडीओ भवनाथपुर नंद राम के पास, बूथ नंबर 211 से 270 तक के लिए बीडीओ बंशीधर नगर रोशन कुमार के पास, बूथ नंबर 457 से 516 के लिए बीडीओ डंडई देवलाल करमाली के पास, बूथ नंबर 1 से 51 के लिए बीडीओ खरौंधी गौतम कुमार लकड़ा के पास, बूथ नंबर 52 से 103 के लिए बीडीओ केतार प्रशांत कुमार के पास।

    वहीं बूथ नंबर 271 से 309 के लिए बीडीओ बिशनपुरा खगेश कुमार के पास, बूथ नंबर 310 से 375 के लिए बीडीओ रमना विकास पांडेय के पास, बूथ नंबर 376 से 403 के लिए बीडीओ सगमा सतीश भगत के पास तथा बूथ नंबर 404 से 456 के लिए बीडीओ धुरकी अनुरंजन झा के पास आवेदन किया जा सकता है।