Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्की बारिश बनी काल! गढ़वा में खेत में मूंग तोड़ने गई महिला, वज्रपात की चपेट में आने से हुई मौत

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र में मूंग तोड़ने खेत गई एक 50 वर्षीय महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी। जागरण

    घटना की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. खरौंधी में वज्रपात से 50 वर्षीय महिला की मौत।

    2. मूंग तोड़ने खेत गई विंदा देवी की घटनास्थल पर मौत।

    संवाद सूत्र, खरौंधी (गढ़वा)। खरौंश्धी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका विंदा देवी सुंडी पंचायत के दोहरी टोला निवासी बुटन ठाकुर की पत्नी थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

    मृतका के स्वजन ने बताया विंदा देवी दोपहर बाद घर के समीप खेत में लगी मूंग की फसल तोड़ने गई थीं। इसी बीच हल्की बारिश शुरू होना शुरू हुआ। कुछ देर के पश्चात अचानक हल्की गर्जना के साथ वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से विंदा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। खेत में अकेले होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी।

    करीब एक घंटा बाद उसका पति बुटन ठाकुर गाय बैल चराने के लिए उसी खेत के पास गए। वहां पत्नी को बेहोशी अवस्था में पड़ा देखकर उन्होंने शोर मचाया। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से शव को घर लाया गया तथा इसकी सूचना खरौंधी थाना को दिया।

    सूचना मिलने पर एएसआई रंजीत प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लौट आए। शुक्रवार की सुबह गढ़वा में शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना पर सुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया पति राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व बीडीसी लालमुनि यादव तथा भाजपा नेता विनोद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मृतका के घर पहुंचे और स्वजन को ढांढस बंधाया। इस दौरान अवध ठाकुर, दीनानाथ पाल, बंटू सिंह, अमरेश ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, प्रयाग बैठा, प्रेम ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।