JSSC सहायक आचार्य बहाली: गढ़वा में OBC पारा शिक्षकों के लिए एक भी पद नहीं, अभ्यर्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने गढ़वा जिले में सहायक आचार्य के 230 पदों पर भर्ती निकाली है, लेकिन ओबीसी वर्ग के पारा शिक्षकों के लिए कोई पद निर्धारित नहीं ...और पढ़ें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
HighLights
गढ़वा में JSSC सहायक आचार्य के 230 पद घोषित।
OBC पारा शिक्षकों के लिए कोई पद निर्धारित नहीं।
अभ्यर्थियों ने आरक्षण रोस्टर समीक्षा की मांग की।
जागरण संवाददाता, गढ़वा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत विज्ञापन संख्या 04/2026 (पारा कोटि-बैकलॉग) एवं 05/2026 (पारा शिक्षक कोटि-नियमित) जारी किया गया है। दोनों विज्ञापनों में गढ़वा जिले के लिए कुल 230 पद निर्धारित किए गए हैं।
इनमें पारा कोटि के 73 तथा नियमित श्रेणी के 157 पद शामिल हैं। हालांकि तकनीकी कारणों से 31 जुलाई से प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
ओबीसी वर्ग के पारा शिक्षकों के अभ्यर्थियों में नाराजगी
गढ़वा जिले में पारा कोटि के 73 पदों में 59 इंटर प्रशिक्षित तथा 14 स्नातक प्रशिक्षित (गणित विज्ञान/भाषा) के पद हैं। इंटर प्रशिक्षित (वर्ग 1 से 5) में ईबीसी-1 (ओबीसी-1), बीसी-2 (ओबीसी-2) के लिए एक भी पद निर्धारित नहीं किया गया है। वहीं वर्ग 6 से 8 के सामाजिक विज्ञान विषय में भी ईबीसी-1 एवं बीसी-2 के लिए कोई पद नहीं रखा गया है। इसी को लेकर ओबीसी वर्ग के पारा शिक्षकों के अभ्यर्थियों में नाराजगी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब संबंधित श्रेणी में उनके लिए कोई पद ही निर्धारित नहीं किया गया है तो वे आवेदन कैसे करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि पारा कोटि की बहाली में ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
आयोग की ओर से नहीं आया कोई स्पष्टीकरण
अभ्यर्थियों ने आयोग से आरक्षण रोस्टर की समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में अगर इसमें संशोधित नहीं किया गया तो पारा शिक्षक सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। अभी तक आयोग की ओर से कोई अलग स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।
खबरें और भी
वहीं नियमित श्रेणी के 157 पदों में इंटर प्रशिक्षित के 21, भाषा के 62, सामाजिक विज्ञान के दो तथा गणित एवं विज्ञान के 72 पद शामिल हैं।