गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन ने की शांति बैठक, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक
कांडी (गढ़वा) में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ...और पढ़ें
-1779614324962_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कांडी (गढ़वा)। थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। सभी ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने पर सहमति जताई।
बैठक के दौरान बीडीओ राकेश सहाय ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं किया जाए। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रूप से रोक रहने की बात कही।
थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि कांडी मुख्यालय ईदगाह में सुबह 6:30 बजे तथा पतला ईदगाह में सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने दोनों समुदायों से आपसी सामंजस्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि कांडी प्रखंड की पहचान आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए रही है। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय एक-दूसरे के त्योहारों में सहयोग करते हैं और आज तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी है।
खबरें और भी
बैठक में एसआई रवि शंकर मिश्रा अरविंद सिंह, रोशन राम, रॉबिन उरांव, ए एस आई संतोष यादव, आशीर्वाद महतो मनोज राम, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाल दुबे, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, युसूफ खलीफा, इमामुद्दीन खान, बाबू खान, मुर्तुजा अंसारी, रशीद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।