यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ISIS: मुरादाबाद की लड़की से लव मैरिज कर दिल्ली में दुबक कर बैठा था आतंकी, अब झारखंड से कनेक्शन का हुआ खुलासा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जिन तीन कुख्यात आतंकियों की गिरफ्तारी दिल्ली से की है उनमें से एक अरशद वापसी झारखंड के गढ़वा का रहने वाला है। अरशद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गढ़वा। दिल्ली से पकड़े गए आईएसआईएस (ISIS) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद अरशद वारसी का गढ़वा कनेक्शन सामने आया है। अरशद वारसी गढ़वा शहर के रॉकी मोहल्ला का रहने वाला है।
अरशद के पड़ोसियों ने साध ली चुप्पी
इस युवक के आईएसआईएस नामक आतंकवादी संगठन से संबंध होने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी से गढ़वा शहर के लोग हतप्रभ हैं कि अब गढ़वा जैसे छोटे जगहों से भी आतंकवादी संगठन का कनेक्शन है। हालांकि, गिरफ्तार किए गए मोहम्मद अरशद वारसी के पड़ोसी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
अरशद के पिता हैं सरकारी स्कूल के टीचर
बताया जा रहा है कि मोहम्मद अरशद वारसी के पिता वारिस खान एक सरकारी शिक्षक हैं। राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव में उनकी पदस्थापना है। मंगलवार को वह अपने विद्यालय में नहीं गए।
दो दिनों के आकस्मिक अवकाश पर हैं। फिलहाल वह अपने घर पर भी नहीं हैं। जबकि दिल्ली से गिरफ्तार गढ़वा के युवक के घर पर उसकी मां ही है, जो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें: देर रात ट्रेन में महिला को हुआ पेट दर्द, RPF ने लगा दी जान की बाजी; स्टेशन पर ही हुआ बच्चे का जन्म
अरशद ने की है लव मैरिज
अरशद के घर के अगल-बगल के लोगों को इसकी भनक तक नहीं है। जब इसकी जानकारी मीडिया द्वारा लोगों को मिली तो लोग हतप्रभ हो गए।
बताया जा रहा है कि अरशद शुरू से ही पढ़ने में तेज था। उसकी शिक्षा भी अच्छे ढंग से हुई है। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र रहा है।
इसके बाद दिल्ली में नौकरी कर रहा था। मुरादाबाद की एक लड़की से लव मैरिज करने के बाद वह दिल्ली में ही रहता था।
पढ़ा-लिखा है अरशद का पूरा परिवार
वहीं घर के अन्य सदस्य भी पढ़े लिखे हैं। उसका छोटा भाई खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है। अरशद की मां ने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि उसे तो अभी कुछ मालूम भी नहीं है।
हालांकि, वह परेशान दिखी। इधर, इस मामले पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर मुझे कुछ जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: जिंदगी तो छोड़िए...इस अस्पताल में मरीजों को मौत भी नहीं नसीब, मुर्दे कर दिए जाते रेफर, डॉक्टर दिखते लाचार