Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची राजभवन के सामने धरने पर बैठे दिव्‍यांग, कहा- हमारी 21 सूत्री मांग पर सरकार करें विचार

    By Deepak sinhaEdited By: Arijita Sen
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 09:16 AM (IST)

    दिव्‍यांगों के धरने के बारे में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने बताया कि उनकी मांग बस इतनी है कि राज्‍य सरकार उनकी 21 सूत्री मांगों पर ...और पढ़ें

    रांची राजभवन के सामने दिव्‍यांगों का धरना प्रदर्शन
    रांची राजभवन के सामने दिव्‍यांगों का धरना प्रदर्शन

    संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। रांची राजभवन के समक्ष दिव्यांगों के चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में अनुमंडलीय दिव्यांग संघ ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस ना मना कर शनिवार को कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। जबकि पूर्व में ही संघ के द्वारा तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।

    26 नवंबर से चल रहा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम

    इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा हम दिव्यांगों के 21 सूत्री मांगों पर कोई विचार नहीं किए जाने के खिलाफ पिछले 26 नवंबर से ही रांची में राज्यपाल भवन के सामने राज्य के दिव्यांगों का धरना कार्यक्रम चल रहा है। जिसके कारण हम सभी दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस ना मना कर दिव्यांगों के समर्थन में अपने कार्यालय पर ही एक दिवसीय धरना दिए।

    Jamshedpur: आखिरकार चार घंटे में जमींदोज हुआ 40 साल पुराना सिंह होटल, अब यहां बनेगा मल्‍टीप्‍लेक्‍स

    21 सूत्री मांगों में ये हैं शामिल

    धरना के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि हमारी 21 सूत्री मांगों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। नहीं तो पूरे राज्य में हम दिव्यांग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे दिव्यांग पेंशन की राशि ढाई हजार करने, राज्य में रिक्त निशक्तता आयुक्त के पद को भरने, आरपीडब्लूडी की धारा 33 व 34 के तहत रिक्त पदों पर दिव्यांगों को बहाल करने, राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यों में दिव्यांगों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने, राज्य में दिव्यांग सलाहकार समिति एवं बोर्ड का गठन करने सहित 21 सूत्री मांग हैं।

    मौके पर इन दिव्‍यांगों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति 

    धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के कोषाध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता ने किया। मौके पर अध्यक्ष कमलेश बिहारी, उमेश पासवान, बच्चन राम, मुरली राम, जितेंद्र उरांव, मनोज राम, रियासत जमीउल्लाह खान, लोकन राम, विजय राम, संजू देवी, माया कुमारी, अफसाना खातून, संजय मेहता, किशोर पासवान, रमेश दास, सुदामा प्रसाद, जय प्रसाद, मदन राम, ओमप्रकाश मेहता, अशोक पाल, वकील बैठा, रामप्रीत सिंह, जोखू कुशवाहा, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, सुरेश विश्वकर्मा, लाला राम सहित कई दिव्यांग उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    Ranchi: अनगड़ा प्रखंड में जमकर चल रहा धर्मांतरण का खेल, कई परिवारों ने अपनाया ईसाई धर्म