विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Published: Tue, 14 Jul 2026 07:59 PM (IST)

गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिनमें बच्चे और वयस्क शामिल हैं।

जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए लोग गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती। (फोटो: जागरण)

जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए लोग गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती। (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के आठ सदस्य बीमार।

  2. उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती।

  3. सदर अस्पताल गिरिडीह में बीमारों का इलाज जारी है।

संवाद सहयोगी, गिरिडीह। Giridih Newsझारखंड के गिरिडीह में जंगली (देशी) मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमारों में तीन बच्चे और सात वयस्क शामिल हैं। मशरूम और रोटी खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आयुष्मान वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

जमुआ थाना अंतर्गत नवडीहा गांव में मंगलवार की सुबह जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

जंगली खुखड़ी खाने से नवडीहा निवासी करीब 55 वर्षीय शांति देवी, 13 वर्षीय शिवम कुमार, 12 वर्षीय कृष्णा कुमार, 10 वर्षीय पीयूष कुमार, 22 वर्षीय अभिलाषा कुमारी, 59 वर्षीय सहदेव प्रसाद वर्मा, 27 वर्षीय सिकंदर कुमार वर्मा, 25 वर्षीय नीलम कुमारी बीमार हुए हैं।

बताया गया कि मां शांति देवी मंगलवार की सुबह जंगल तरफ खेत गई थी। वहां उसने जमीन में उगी खुखड़ी को उखाड़ कर घर ले आई। घर में खुखड़ी को पका कर सभी सदस्यों ने खाया। थोड़ी देर के बाद एक एक कर सभी को उल्टी होने लगी और तबीयत खराब होने लगी। यह देख स्वजनों ने बीमार हुए सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।