Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्‍ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पांच लड़कों ने की दरिंदगी, छटपटाने पर जमकर पीटा भी; शादी वाले घर से देर रात को किया था अगवा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 11:11 AM (GMT+05:30)

    गिरिडीह के बेंगाबाद से दुष्‍कर्म की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शादी वाले घर से एक किशोरी को उठाकर ले गए पांच लड़कों ने उसके साथ दर ...और पढ़ें

    बेंगाबाद में सहेली के घर शादी में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
    बेंगाबाद में सहेली के घर शादी में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।

    संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह)। विवाह समारोह में अपनी सहेली के घर गई एक किशोरी को 16 नवंबर को पांच युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद दुष्कर्म किया। इस घटना से पीड़िता सदमे में है। फिर भी किसी तरह से दादा के साथ उसने बेंगाबाद थाना में जाकर रविवार को शिकायत की।

    मुंह में कपड़ा ठूंस कर की दरिंदगी

    पुलिस ने एक युवक को हिरासत में पुलिस ने लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को सहेली के यहां शादी समारोह था। वह भी गई थी। रात के करीब एक बजे थे। वह विवाह समारोह स्थल से बाहर निकलकर लघुशंका (वॉशरूम) को गई।

    तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया। तब तक उसके चार साथी भी आ गए। उसे कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद सबने उसके साथ गंदा काम किया। छटपटाने पर मुंह से कपड़ा निकला, तो उसने शोर मचाना शुरू किया।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

    तब युवकों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद वे भाग गए।

    किशोरी युवकों को पहचानती है, उसने सारी बात घरवालों को बताई। कुछ लोगों ने पंचायत के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही, मगर तीन दिनों तक न्याय नहीं मिला।

    रविवार को थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। बताया गया कि कुछ आरोपित पीड़िता के गांव के हैं, कुछ दूसरे गांव के भी हैं।

    एक गांव के युवकों का कहना था कि दूसरे गांव के युवकों ने घटना को अंजाम दिया। उन लोगों ने विरोध किया तो उनको भी फंसाया जा रहा है। थाना प्रभारी विकास पासवान से संपर्क करने का प्रयास विफल रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झारखंड में नौकरी के लिए बेटे ने दे दी पिता की हत्या की सुपारी, पुलिस ने खोली पोल

    यह भी पढ़ें: 'पति से परेशान हूं कोई मोदी जी से तो मिला दो'...पीएम की सुरक्षा में चूक पर सरकार ने मांगी रिपोर्ट, तीन हुए निलंबित