Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Giridih Accident News: अधूरी रह गई माता-पिता की हज यात्रा, झूठ बोलकर दिल्ली से बुलाया वापस; बेटे की मौत की नहीं दी सूचना

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 10:22 AM (IST)

    Giridih Accident News शनिवार को कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में सागीर अंसारी की मौत हो गई। सागीर अंसारी के माता-पिता हज पर जाने को ...और पढ़ें

    Giridih Accident News: अधूरी रह गई माता-पिता की हज यात्रा, झूठ बोलकर दिल्ली से बुलाया वापस
    Giridih Accident News: अधूरी रह गई माता-पिता की हज यात्रा, झूठ बोलकर दिल्ली से बुलाया वापस

    HighLights

    1. हज यात्रा को लेकर था खुशी का माहौल, सागीर की मौत से पसरा मातम
    2. दिल्ली से लौट रहे सागिर के मां-पिता, बेटे की मौत की नहीं दी गई सूचना

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। हादसे में जिस सागीर अंसारी की मौत हुई, उसके घर में दो दिन पहले कुछ अलग ही माहौल था। बड़े अरमान से उसके माता-पिता हज पर जाने को निकले थे।

    इसे लेकर घर व गांव में दो दिन पूर्व जश्न मना था। सागीर के पिता मंजर मियां व माता सैरूनिशां हज पर जाने को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रवाना हुए थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

    हज यात्रा रह गई अधूरी

    सागीर की मौत के बाद माता-पिता की हज यात्रा अधूरी रह गई। गांववालों ने उन्हें बेटे की मौत की खबर तो नहीं दी, लेकिन बताया कि पासपोर्ट में कुछ त्रुटि है, इसलिए वापस लौट आएं।

    अब सागीर के माता-पिता दिल्ली से ही वापस अपने गांव लौट रहे हैं। बेटे की मौत की वजह से इनकी हज यात्रा का सपना अधूरा रह गया। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साबिर ही माता-पिता को सरिया में ट्रेन में बैठाकर लौटा था।

    Giridih Accident News: 'हमारा तो वंश ही खत्म हो गया, अब कौन करेगा बेटियों की परवरिश', फूट-फूटकर रोए मृतक के परिजन

    शाम में वह बरात नहीं जाना चाहता था, लेकिन गांव-घर की बात होने की वजह से वह इनकार नहीं कर सका और गिरिडीह गया, जहां से लौटने के क्रम में हुए इस हादसे ने तकदीर का रुख ही बदलकर रख दिया।