Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: '...की पार्टी है भाजपा', महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बोल से मचेगा सियासी बवाल!

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:26 PM (IST)

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के विवादित बोल से झारखंड की सियासत में बवाल मच सकता है। गुंजन सिंह ने गिरिडीह की एक सभा में भाजपा को बलात् ...और पढ़ें

    महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बोल। (फाइल फोटो)
    महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बोल। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बलात्कारियों की पार्टी है भाजपा : गुंजन सिंह।
    2. मणिपुर, हाथरस और बनारस की घटनाओं को लेकर बोला हमला।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने आज गिरिडीह के बरमसिया में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को बलात्कारियों की पार्टी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना हो, हाथरस की हो या फिर बनारस की, भाजपा ने हर जगह बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम किया है।

    लोकसभा चुनाव से पूर्व यहां कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं में जोश भरने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह को गिरिडीह लोकसभा सीट से संभावित उम्मीदवार बताते हुए कहा कि गठबंधन में गिरिडीह और कोडरमा सीट कांग्रेस के खाते में आए, इसके लिए पार्टी आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगी।

    महिलाओं से न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील

    सभा के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार राहुल की न्याय यात्रा आपके न्याय और अधिकारों के लिए है। इसलिए जब यह यात्रा झारखंड से होकर गुजरे तो आप भी उसमें सहभागी बनें।

    अपने दम पर गिरिडीह जीतती है कांग्रेस: अजय कुमार

    सभा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों की बात करें तो अब तक केवल कांग्रेस ने गिरिडीह में अपना सामर्थ्य दिखाया है, इसलिए इस बार भी अगर यह सीट कांग्रेस के खाते में आती है, तभी जीत की गारंटी समझी जा सकती है।

    खबरें और भी

    गिरिडीह जीतने की पक्की तैयारी

    उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में जब कांग्रेस को अकेले 24 हजार वोट मिले थे, तब जहां झामुमो आधे से भी कम 10 हजार वोट पर ही सिमट गया था। इस बार भी लोकसभा में यहां जीत की पक्की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अब यह आलाकमान को तय करना है कि यह सीट गठबंधन में किसी और दल के खाते में न जाए।

    यह भी पढ़ें: