Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डुमरी में एक और चुनाव!!! राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को दिया दिशा-निर्देश, जानें किस दिन होगा मतदान

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 12:37 PM (GMT+05:30)

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव के बाद अब जिले में एक और चुनाव किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह चुनाव मुखिया वार्ड सदस्य और पंचायत समिति स ...और पढ़ें

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव के बाद जिले में एक और चुनाव।
    डुमरी विधानसभा उपचुनाव के बाद जिले में एक और चुनाव।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के संपन्न होने के बाद जिला में अब एक और उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के रिक्त हुए पदों के लिए यह चुनाव होना है। पंचायती राज विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। 

    इस वजह से होगा चुनाव

    सदर प्रखंड की लेदा पंचायत में मुखिया, गावां प्रखंड की पिहरा पूर्वी पंचायत में पंसस के अलावा विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में 162 पंसस का चुनाव किया जाना है।

    इनमें से लेदा की मुखिया शोभा देवी के निधन होने और पिहरा पूर्वी के पंसस को शिक्षक की नौकरी लगने के कारण इस्तीफा देने से ये दोनों पद रिक्त हुए हैं। 

    मुखिया व पंसस सहित वार्ड सदस्यों के सभी रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव होना है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। 

    यह भी पढ़ें: आज से हड़ताल पर झारखंड के डॉक्‍टर, ओपीडी बंद रहने से बढ़ेगी मरीजों की परेशानी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल

    मतदान केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन

    इस उपचुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसे लेकर मतदाता सूची का विखंडीकरण किया जा रहा है। 18-29 सितंबर तक सूची का विखंडीकरण होगा।

    30 सितंबर को सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा, जबकि  10 अक्टूबर को दावा आपत्ति और निराकरण किया जाएगा। 14 अक्टूबर को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। ये सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद निर्वाचन आयोग से मतदान की तिथि निर्धारित की जाएगी। 

    मुखिया, पंसस और वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव कराना है। मतदाता सूची का विखंडीकरण और मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के बाद निर्वाचन आयोग से मतदान की तिथि निर्धारित होगी- शिव शंकर प्रसाद,  जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गिरिडीह।

    यह भी पढ़ें: Alert!!! डेंगू के बाद जमशेदपुर में अब निपाह का कहर, जान बचाने के लिए इन जानवरों से फिलहाल दूरी है जरूरी