विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में खोरीमहुआ-धनवार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे की मौत

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:40 PM (IST)

गिरिडीह के खोरीमहुआ-धनवार मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और ...और पढ़ें

अस्पताल में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। (फोटो जागरण)

अस्पताल में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. खोरीमहुआ-धनवार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।

  2. एक बच्चे की मौत, कई लोग घायल।

  3. ब्रेजा कार, तिपहिया और बाइकों की टक्कर।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। खोरीमहुआ-धनवार मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसा एक अनियंत्रित ब्रेजा कार, तीनपहिया वाहन और अलग-अलग बाइकों के बीच टक्कर के कारण हुआ।

हादसे में शामिल ब्रेजा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 11 एजे 6164 बताया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ के एसडीएम समीर रेनीयेर खलखो मौके पर पहुंचे। वहीं, धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

हादसे के बाद अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया। वहीं, बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के कारणों और घायलों की संख्या के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।