Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा 3 दिनों से लापता, 'पिता' बताकर किसी और युवक के साथ चली गई

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

    गिरिडीह के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स की 11वीं की छात्रा तीन दिनों से लापता है। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि छात्रा अप ...और पढ़ें

    3 दिनों से लापता छात्रा

    3 दिनों से लापता छात्रा

    HighLights

    1. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की 11वीं की छात्रा लापता।

    2. पिता बताकर युवक के साथ जाने की मिली अनुमति।

    3. विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में केजीबीवी, गिरिडीह की 11 वीं कक्षा की एक छात्रा तीन दिनों से लापता है। इसी के साथ संबंधित विभाग और विद्यालय प्रबंधन कटघरे में गया है। विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  सवाल उठने लगे हैं। 

    बता दें कि छात्रा गत सोमवार से लापता है। खोजबीन करने के क्रम में पता चला कि किसी युवक के साथ गई है। छात्रा के पिता ने पचंबा थाना में आवेदन देकर पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है। 

    बिना पहचान किए जाने की दे दी अनुमति

    विद्यालय की वार्डन संध्या कुमारी ने बताया कि उक्त छात्रा ने अपने पिता के साथ जाने की बात कही थी। स्कूल में पिता के नाम से आवेदन भी दिया गया था, लेकिन वास्तव में वह अपने पिता के ही साथ जा रही है, यह जाने बिना उसे जाने की अनुमति दे दी गई। 

    बाद में पता चला कि वह पिता नहीं, बल्कि किसी युवक के साथ गई है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि विद्यालय प्रबंधन ने इतनी लापरवाही क्यों बरती। छात्रा किसके साथ जा रही है, यह छानबीन क्यों नहीं की।

    सुरक्षा को ले अभिभावक चिंतित 

    इस घटना के बाद उक्त स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस घटना के लिए पूरी तरह विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार है। छात्राएं किसके साथ कहां जा रही है, यह देखना विद्यालय प्रबंधन का काम है। 

    खबरें और भी

    पूरी तरह छानबीन किए बिना छात्रा को किसी के साथ क्यों जाने दिया गया। अगर बाहर उसके साथ किसी तरह की घटना होती है, तो कौन जिम्मेदार होगा। इस घटना ने सभी अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें- नाजिया इलाही के विवादित बयान पर बिरनी में बवाल, मुस्लिम समुदाय ने की गिरफ्तारी की मांग