Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Crime: तीन शादियां फेसबुक पर लड़की के नाम से ID, महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला सद्दाम गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    गिरिडीह के गावां स्थित बादीडीह गांव निवासी एक 28 वर्षीय मुस्लिम युवक को पुलिस ने एक हिंदू महिला को प्रेमजाल में फांसकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो ...और पढ़ें

    महिला से दुष्कर्म व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
    महिला से दुष्कर्म व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

    गिरिडीह,जागरण संवाददाता। गिरिडीह के गावां स्थित बादीडीह गांव निवासी एक 28 वर्षीय मुस्लिम युवक को पुलिस ने एक हिंदू महिला को प्रेमजाल में फांसकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सद्दाम नाम के इस युवक को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया।

    साइबर डीएसपी संदीप सुमन प्रियदर्शी ने बताया कि पीडि़त महिला पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। सद्दाम ने फेसबुक पर काजल (लड़की) के नाम से फेक आइडी बनाकर उससे दोस्ती की और एक वर्ष से उससे संबंध बनाए हुए था। 

    फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसने महिला को धनबाद के एक होटल में बुलाकर जबरन महिला की मांग भर दी और यौन संबंध बनाए। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दबाव बनाने के लिए उसने अश्लील वीडियो व तस्वीर उसके पति को भी भेज दी थी।

    इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क साधा और साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार रात पारसनाथ स्टेशन से आरोपित को पकड़ लिया। सद्दाम महिला पर कोलकाता चलने के लिए दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर उसकी बहन व पुत्री से भी दुष्कर्म करने तथा उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

    खबरें और भी

    साइबर डीएसपी ने बताया कि आरोपित युवक को गावां थाने की पुलिस 2021 में पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, साइबर थाने की पुलिस ने उसे सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप में 2022 में पकड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

    सद्दाम दूसरे समुदाय की महिलाओं को फंसाने के लिए लड़की के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाता है। इस महिला के अलावा दो अन्य को भी उसने प्रेम जाल में फंसा कर परेशान किया है।

    यह बात उसने पुलिस के समक्ष स्वीकारी है। पुलिस के अनुसार,आरोपित युवक पूर्व में तीन शादियां कर चुका है। इनमें पहली पत्नी को उसने तलाक दे दिया है, जबकि दूसरी पत्नी से उसे दो बच्चे हैं। वहीं, गांव की ही एक अन्य युवती से भी उसने निकाह किया था। बाद में उस लड़की के अभिभावकों ने उसकी बेंगलुरु में अन्यत्र शादी करवा दी।