यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather : चक्रवात रेमल से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल? IMD ने दी जानकारी
Jharkhand Weather झारखंड में चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से मौसम में हुए बदलाव के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान ...और पढ़ें

HighLights
- रेमल की वजह से शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप से मिली राहत
- आज भी राज्य के कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ होगी हल्की बारिश
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Jharkhand Weather Forecast : तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। इसका कारण रहा बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल। इसका असर शहर सहित पूरे जिला में देखा गया। इससे न केवल तापमान में कमी हुई, बल्कि मौसम भी सुहाना रहा। लोगों को शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप भी नहीं सहनी पड़ी।
रेमल की वजह से मौसम में आया ठंडापन
जामताड़ा में कुछ ऐसा रहेगा मौसम
वहीं अगर बात करें जामताड़ा की, तो जामताड़ा समेत आसपास के इलाके में बादलों की आवाजाही आज बरकरार रहेगी। आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी पड़ेगी। अगले दो दिनों के दौरान एक एमएम तक बारिश के आसार हैं।
हवा 17 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अगले दो दिनों के दौरान जामताड़ा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 मई को क्रमश:- 43 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहेगी और 30 मई को अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगी।
चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में बारिश की संभावना
चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में मंगलवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। दोपहर बाद कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा की भी संभावना है।
वहीं पलामू ,गढ़वा व लातेहार जिले में मंगलवार को मौसम बादलों से भरा होगा। हल्की वर्षा व तेज हवा चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
ये भी पढ़ें:
शराब बिक्री में MRP से अधिक वसूली जारी, प्रशासन के आदेश को दिखा रहे ठेंगा; कैसे लगेगा लगाम?
Digital Land Record : मोबाइल फोन और लैपटॉप पर मिलेगी जमीन की सही लोकेशन, इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल