विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में ED की कार्रवाई से आदिवासी समाज में उबाल, दे डाली सख्त चेतावनी; बोले- जांच एजेंसी का रवैया यही रहा तो...

By GYAN JYOTI Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 21 Jan 2024 01:56 PM (IST)

Ranchi Land Scam Case हेमंत सोरेन के खिलाफ हो रही ईडी की कार्रवाई से आदिवासी समाज में भारी गुस्सा है। ...और पढ़ें

झारखंड में ED की कार्रवाई से आदिवासी समाज में उबाल, दे डाली सख्त चेतावनी; (फाइल फोटो)
झारखंड में ED की कार्रवाई से आदिवासी समाज में उबाल, दे डाली सख्त चेतावनी; (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आदिवासी समाज ने गिरिडीह-मधुपुर मेन रोड को घंटों जाम रख जमकर प्रदर्शन किया
  2. रोड पर बैठकर नारेबाजी की, जाम के कारण काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा

जागरण टीम, गिरिडीह। Ranchi Land Scam Case मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हो रही ईडी की कार्रवाई से आदिवासी समाज में आक्रोश है। शनिवार को समाज को लोगों ने जगह-जगह रोड जाम कर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। लोगों ने तत्काल ईडी की कार्रवाई को रोकने की मांग की।

शहर में बस पड़ाव के नजदीक अग्निशमन विभाग के पास आदिवासी समाज के लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम किया। सभी रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। जाम के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस प्रशासन व पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

हेमंत सोरेन को परेशान करने का लगाया आरोप 

केंद्र सरकार पर राजनीति दुर्भावना से ग्रसित होकर ईडी के सहारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने का आरोप लगाकर आदिवासी समाज की ओर से गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग को बेंगाबाद चौक के पास जाम किया गया। इसकी सूचना पर पुलिस सदलबल पहुंची और लोगों को समझा कर जाम हटाया।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार और ईडी का यही रवैया रहा तो आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा। समाज के लोग एकजुट होकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मधुबन मोड़ में किया सड़क जाम

पीरटांड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा व आदिवासी संगठन मरांग बुरु संस्थान ने मधुबन मोड़ में सड़क जाम किया। सैकड़ों कार्यकर्ता तख्ती लेकर सड़क पर बैठक गए और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मधुबन थाना प्रभारी राजू मुंडा व पीरटांड़ थाना प्रभारी गौरव भगत जाम स्थल पर मौजूद थे। जब तक सीओ नहीं पहुंचे तब तक जाम रहा।

सीओ मनोज मरांडी सहित थाना प्रभारियों की पहल पर सड़क जाम को हटाया गया। तब तक सड़क की दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। सुरक्षा जवानों ने जाम हटने के बाद वाहनों को दोनों ओर पार कराया। मौके पर महावीर मुर्मू, राम लाल मुर्मू, ताज हुसैन आदि उपस्थित थे।

करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा 

अहिल्यापुर में आदिवासी समाज और झामुमो कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह-टुंडी और ताराटांड़ मार्ग को अहिल्यापुर मोड़ के पास जाम किया। करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा। इससे दोनों सड़कों में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जेएमएम समर्थक हाथों में ईडी के खिलाफ पर्ची और डुगडुगी लिए जाम में शामिल हुए।

लोगों ने ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चांदमाल मरांडी ने बताया कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री को ईडी ने लगातार समन भेजा है। उसे वापस लेने को लेकर हम सभी आदिवासी समाज के लोगों व जेएमएम कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया है।

इस दौरान ईडी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, पूर्व मुखिया नसीर अंसारी, मो. मसरुद्दीन अंसारी, पूर्व जिप सदस्य बबली मरांडी, नसीम अंसारी, मो इनाम ,मो जब्बार अंसारी, मो आलम अंसारी, प्रधान हांसदा, बैजनाथ मुर्मू, दिलीप मुर्मू आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: '73 सालों से अधिकारों से वंचित अब...' हुंकार महारैली से विरोधियों को ताकत दिखाने देने की तैयारी में झारखंड का ये समाज

ये भी पढ़ें: चेक बाउंस का मामले... आरोपित पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर कोर्ट ने दिया थाना प्रभारी का वेतन रोकने व न्यायालय में हाजिर होने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।