Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dumri Election: कौन हैं बेबी देवी? पति के गुजर जाने के बाद हाउसवाइफ से बनीं मंत्री; यशोदा को दे रहीं टक्कर

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 01:43 PM (IST)

    डुमरी उपचनाव की मतगणना में बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच टक्कर चल रही है। सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं। क्या आप जानते हैं कि बेबी देवी कौन हैं ...और पढ़ें

    Dumri Election: कौन हैं बेबी देवी? पति के गुजर जाने के बाद हाउसवाइफ से बनीं मंत्री
    Dumri Election: कौन हैं बेबी देवी? पति के गुजर जाने के बाद हाउसवाइफ से बनीं मंत्री

    रांची, जागरण डिजिटल डेस्क: डुमरी उपचनाव की मतगणना का फैसला आना बाकी है। बेबी देवी और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

    कौन हैं बेबी देवी?

    बेबी देवी राज्य सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। बेबी देवी पहले राजनीति मे एक्टिव नहीं थी, लेकिन उनके पति के गुजर जाने के बाद वे राजनीति में उतरी।

    बेबी देवी डुमरी में काफी सक्रिय दिखी। पति जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त पद पर मंत्री बनी। बेबी देवी ने इसी साल तीन जुलाई को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली थी।

    जगरनाथ महतो के गुजर जाने के बाद बेबी देवी से पहले सीएम हेमंत सोरेन ही उनके दोनों विभागों को संभाल रहे थे। हालांकि, फिर राज्य सरकार ने उपचुनाव होने से पहले ही बेबी देवी को मंत्री बनाने का फैसला ले लिया था।

    कहां हुआ था बेबी देवी का जन्म?

    पति के गुजर जाने के बाद उनकी जिम्मेदारी संभालने वाली बेबी देवी का जन्म धनबाद के गोमो के जीतपुर गांव में हुआ था। बेबी देवी का संबंध एक किसान परिवार से है।

    बेबी की उम्र लगभग 50 साल है। बेबी अपने दो भाईयों और एक बहन में सबसे छोटी हैं। जिस समय बेबी देवी की शादी स्व. जगरनाथ महतो के साथ हुई, उस दौरान महतो झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता व उभरते नेता थे।

    शादी होने के बाद ही जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा सीट से जीत हासिल कर विधायक बने। हालांकि, बेबी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। वे घर संभालती थी।

    अपने बच्चों को दिलाई उच्च शिक्षा

    जब जगरनाथ महतो जीवित थे, तभी से बेबी अपने बच्चों को बेहतर परवरिश और शिक्षा देने में लगी हुई थी स्व. जगरनाथ महतो और बेबी शुरू से ही शिक्षा के महत्व समझते थे।

    बेबी देवी ने अपनी चारों बेटियों (सुनीता, रानी, पूनम, गीता) को उच्च शिक्षा दिलाई। इसके अलावा, बेटा अखिलेश भी वकालत की पढ़ाई कर रहा है।