Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में फर्जी GST अधिकारी बन लूटे 20 लाख के जेवर, जांच के बहाने ले उड़े सोना-चांदी

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 01:10 AM (IST)

    गिरिडीह के धनवार बाजार में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने बंगाली कारीगरों से 20 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 20 लाख के जेवर लूटे।

    2. बदमाशों ने धनवार बाजार में बंगाली कारीगरों को निशाना बनाया।

    3. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, धनवार (गिरिडीह)। धनवार बाजार में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाशों ने बंगाली कारीगरों से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार शाम की है। खास बात यह है कि अपराधियों के आने-जाने और उनका चेहरा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

    बताया गया कि धनवार बाजार स्थित एसबीआइ राजधनवार शाखा के सामने शंभू सिंह की बिल्डिंग में बंगाली कारीगर सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते थे। बुधवार दोपहर करीब 03:37 बजे एक स्कॉर्पियो डब्लूबी 12 ए भी 9786 से छह लोग वहां पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में तथा दूसरा काले कोट-पैंट में, था, जबकि चालक समेत चार अन्य लोग भी साथ थे।

    सभी बदमाश जेवर लेकर वहां से निकल गए

    बताया जाता है कि पहुंचते ही उन्होंने खुद को जीएसटी विभाग का अधिकारी बताते हुए कारीगरों से जीएसटी से संबंधित कागजात मांगे और पूछा कि आप लोग हॉलमार्किंग कहां करवाते हैं। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखे गोदरेज अलमारी में निर्मित सोना के जेवरों को एक थैले में भर लिया। 

    इस दौरान मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ यह कहते हुए ले गए कि सामान की टेस्टिंग करानी है, उसके बाद छोड़ दिया जाएगा। उस समय मौके पर अन्य कारीगर विकास साव और गोपाल प्रमाणिक भी मौजूद थे। 

    खबरें और भी

    करीब 03:52 बजे सभी बदमाश जेवर लेकर वहां से निकल गए। अपराधी होरिहर साव को अपने साथ ले गए और देवघर एम्स के पास देवीपुर के समीप उतारकर फरार हो गए।

    सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी

    घटना की जानकारी तब हुई जब होरिहर साव ने फोन कर धनवार के लोगों को पूरी घटना की सूचना दी। बताया जाता है कि बदमाश करीब 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। 

    इधर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों के आने-जाने और उनका चेहरा कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद धनवार बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।