Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गांडेय में फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, अपराधियों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:07 PM (IST)

    Giridih Crime News: गांडेय में भारत फाइनेंस के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सौरव शर्मा से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए। ...और पढ़ें

    भारत फाइनेंस के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की लूट। (प्रतीकात्मक फोटो)

    भारत फाइनेंस के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की लूट। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. गांडेय में भारत फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख रुपये की लूट।

    2. तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर वारदात की।

    3. दहशत फैलाने को जमीन पर गोली चलाई, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सूत्र, गांडेय (गिरिडीह)। गांडेय थाना व बेंगाबाद थाना के सीमा पर स्थित बंधाबाद गांव के सिंह बंगला के पास गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर भारत फाइनेंस के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सौरव शर्मा से लगभग डेढ़ लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने फायरिंग की। पैसा व बाइक की चाभी लेकर बाइक से फरार हो गए।

    पीड़ित की सूचना पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के साथ गांडेय व बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस पीड़ित को साथ लेकर जगह-जगह छापेमारी की। हालांकि अपराधी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

    जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड पचंबा ब्रांच के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सौरव शर्मा गुरुवार सुबह लोन की वसूली के लिए बंधाबाद गांव पहुंचे थे। गांव के सिंहबंगला परिसर में चार सेंटर की महिलाओं से लगभग एक लाख 30 हजार की राशि की वसूली की।

    वह बाइक पर बैठकर जैसे ही परिसर से बाहर निकला वहां एक अपराधी पहले से घात लगाकर खड़ा था। उसने पिस्टल दिखाकर पैसे की मांग की। इसी बीच एक बाइक से दो अन्य अपराधी भी वहां पहुंचे। दहशत फैलाने के लिए अपराधी ने जमीन पर एक गोली फायरिंग की।

    अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से पैसे से भरा बैग व बाइक की चाभी छीनकर एक ही बाइक से तीनों फरार हो गए। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, गांडेय, बेंगाबाद व ताराटांड़ थाने की पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली चलने का अवशेष जब्त किया है।

    खबरें और भी

    महेशमुंडा के बंधाबाद में भारत फाइनेंस कर्मी से एक लाख से अधिक की राशि की लूट हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। - जीत वाहन उरांव, एसडीपीओ गिरिडीह।