Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Giridih Road Accident: देवघर से शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, दो की मौत, पांच घायल

    By Pawan Barnwal Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 10:32 AM (IST)

    Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में धनवार-खोरीमहुआ मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ...और पढ़ें

    कार और बस के बीच टक्कर के बाद का नजारा। (फोटो जागरण)

    कार और बस के बीच टक्कर के बाद का नजारा। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. गिरिडीह में धनवार-खोरीमहुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।

    2. देवघर से शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई।

    3. हादसे में दो लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सहयोगी, जागरण, धनवार (गिरिडीह)। Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर लालबाजार स्थित मुस्लिम चौक के समीप गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल-सभी एक कार में सवार थे, जो देवघर से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे।

    हादसा सुबह करीब पांच बजे उस समय हुआ, जब धनवार से खोरीमहुआ की ओर जा रही विभा बस (जेएच 11 डब्ल्यू 5096) और देवघर से बिरनी लौट रही स्विफ्ट डिजायर कार (डब्ल्यूबी 17 7183) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    घायलों में दो की हालत चिंताजनक 

    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में बिरनी प्रखंड के बरमसिया निवासी बंगाली हाड़ी (70 वर्ष) तथा कुमकुम कुमारी (24 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं सुकरी देवी (65 वर्ष), तारा देवी (50 वर्ष), रोनित कुमार (20 वर्ष), जयनारायण राम (52 वर्ष) एवं चालक अरबिंद यादव (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    मृतक और घायल सभी एक परिवार के सदस्य 

    बताया जाता है कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और देवघर में आयोजित शादी समारोह में भाड़े की कार से गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लालबाजार के पास यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि बस चालक ने इन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, परंतु असंतुलित कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार एवं बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और सुबह के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताई है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बिरनी प्रखंड के प्रमुख रामु बैठा एवं कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। बैठा ने बताया कि मृतक और उनके स्वजन काफी सरल स्वभाव एवं मिलनसार प्रवृत्ति के थे। सामाजिक कार्यों में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और लोगों की हमेशा सहायता करते थे। उनकी मौत से समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।