Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह डबल मर्डर: पीरटांड़ में सोए हुए दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति-पत्नी दोनों की मौत

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 09:56 AM (IST)

    गिरिडीह के पीरटांड़ में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक दंपती की हत्या कर दी। पतिया हांसदा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी ...और पढ़ें

    पीरटांड़ में सोए हुए दंपती पर धारदार हथियार से हमला

    पीरटांड़ में सोए हुए दंपती पर धारदार हथियार से हमला

    HighLights

    1. गिरिडीह के पीरटांड़ में दंपती की हत्या।

    2. धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा।

    3. पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी।

    संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। मधुबन थाना अंतर्गत छछंदो पंचायत के तिरिलटांड़ गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक दंपती की हत्या कर दी। 

    घटना में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

    दंपती पर धारदार हथियार से हमला

    जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 

    चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि परणी देवी को गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर किया गया था।

    गांव में शोक और आक्रोश का माहौल

    घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    मधुबन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी