गिरिडीह में कब्रिस्तान के रास्ते पर मिट्टी डालने से भड़का विवाद, पथराव में 3 घायल; SDM ने सुलझाया मामल
गिरिडीह के जमुआ स्थित छतमका गांव में कब्रिस्तान के रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। यह विवाद लाठी-डंडे और पथराव तक पहुंच ग ...और पढ़ें

गिरिडीह में कब्रिस्तान के रास्ते पर मिट्टी डालने से भड़का विवाद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह)। जमुआ के छतमका गांव में शनिवार सुबह में कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर मिट्टी डालने के सवाल पर दो समुदाय के लोग आपस में उलझ गए। मामला बातचीत से बढ़कर लाठी डंडा और पथराव तक जा पहुंचा। इस दौरान पत्थरबाजी के क्रम में पत्थर लगने से एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस छतमका पहुंची। बाद में एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ अमल कुमार, इंस्पेक्टर प्रदीप दास सहित जमुआ, घोड़थंबा, हीरोडीह आदि थाना की पुलिस पहुंची। एसडीएम रंजन की अगुवाई में दोनों पक्षों से बात कर मामला को सलटा लिया गया ।
तालाब निर्माण के दौरान सड़क पर डाली मिट्टी
जानकारी के अनुसार केंदुआ गांव के लोगों का कब्रिस्तान बगल के गांव छतमका में पूर्व के कई वर्षों से है। फिलवक्त छतमका गांव में भूमि संरक्षण विभाग लाभुक समिति का गठन कर तालाब का निर्माण करा रहा है।
केंदुआ गांव के लोगों का कहना है कि तालाब निर्माण के दौरान कब्रिस्तान जाने वाली सड़क पर मिट्टी डाली जा रही थी। इस बात की शिकायत लेकर सुबह में गांव के कतिपय लोग छतमका पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान तल्खी बढ़ने लगी। दोनों पक्षों के बीच आपस में लाठी डंडे निकले और पथराव होने लगा।
खबरें और भी
दो लोग हुए घायल
इस घटना में रामलखन यादव और बालेश्वर यादव के माथा व हाथ में चोट आई। संतोष यादव भी जख्मी हुआ है। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में किया गया। दोपहर में एसडीएम के नेतृत्व में दोनों गांव के लोगों के बीच हुई बैठक में निर्णय हुआ कि पूर्व से जो रास्ता कब्रिस्तान का था वही बरकरार रहेगा।
एसडीएम ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक कर मामला सलटा लिया गया है। विधि व्यवस्था खराब करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर इन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थाना प्रभारी विभूति देव, मुखिया रंजीत मंडल सहित कई मौजूद थे।
इधर एक पक्ष से जख्मी रामलखन यादव ने थाना में आवेदन देकर केंदुआ के गुलाल सरवर, अनवर अंसारी, मनोहर खान, मुहम्मद मियां आदि पर हरवे हथियार से लैस होकर आने और रास्ते पर मिट्टी डालने का बहाना बनाकर हमला कर देने का आरोप लगाया है। घर की महिलाएं बचाने आईं तो उनके साथ बदसलूकी की गई।