Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में शिमला-कश्मीर जैसा नजारा: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से ढकी सड़कें, बच्चों ने की मस्ती

    By Praveen Kumar Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:45 AM (IST)

    Giridih Hailstorm:गिरिडीह, झारखंड में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। जमुआ क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कें बर्फ की चादर स ...और पढ़ें

    Giridih Hailstorm: बर्फबारी का आनंद लेते लोग।

    Giridih Hailstorm: बर्फबारी का आनंद लेते लोग।

    जागरण टीम, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और नजारा शिमला-कश्मीर जैसा हो गया। जमुआ क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जिससे देखते ही देखते सड़कों और खाली जगहों पर बर्फ की चादर बिछ गई।

    बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बच्चे और युवा बर्फ में खेलते नजर आए और जमकर फोटो खिंचवाए। हालांकि इससे फसलों को नुकसान भी हुआ। 

    दिन की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई थी। सुबह गिरिडीह शहर में झमाझम बारिश हुई, जबकि शाम में हल्की बारिश के बाद जमुआ में करीब एक घंटे तक बर्फबारी के साथ तेज बारिश होती रही। हालांकि इस बदले मौसम का असर खेती पर भी पड़ा। गरमा फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं आम के छोटे फल तेज हवा और ओलानुमा बर्फबारी के कारण झड़ गए।

    तेज आंधी के चलते कई पेड़-पौधे भी गिर गए और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद विद्युतकर्मी फॉल्ट की तलाश में जुट गए, ताकि जल्द से जल्द बिजली बहाल की जा सके।