Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में जमीन के एक टुकड़े को लेकर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:24 AM (IST)

    Giridih News:भरकट्टा ओपी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 35 वर्षीय सहोदर यादव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिसकी रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान म ...और पढ़ें

    सहोदर यादव की माैत के बाद बिलखते उसके स्वजन। (फोटो जागरण)

    सहोदर यादव की माैत के बाद बिलखते उसके स्वजन। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. गिरिडीह में जमीन विवाद में युवक को पेट्रोल से जलाया।

    2. 35 वर्षीय सहोदर यादव की इलाज के दौरान हुई मौत।

    3. पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। जमीन के एक टुकड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद एक परिवार की जिंदगी पर ऐसा कहर बनकर टूटा कि उसका चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। झारखंड के गिरिडीह में एक व्यक्ति की पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप के बीच इलाज के दौरान मौत हो गई।

    हालांकि, दूसरे पक्ष का दावा है कि उसने खुद ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में भरकट्टा ओपी में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    जानकारी के अनुसार बिरनी थाना के भरकट्टा ओपी  क्षेत्र के बाराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 35 वर्षीय सहोदर यादव पर पेट्रोल से हमला हुआ। पेट्रोल फेंकने के बाद आग लगा दी गई। गंभीर रूप से घुलसे सहोदर यादव की मौत शनिवार सुबह रांची एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम  में हो गई।

    23 जुलाई से सहोदर ग्लोबल हास्पिटल में जीवन-मौत से जूझ रहा था। डाक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जख्मों से उबर नहीं सका। घटना के बाद से गांव में कुछ लोग कह रहे थे कि सहोदर पर पेट्रोल फेंककर आग लगाई गई, तो कुछ कह रहे थे कि उसने खुद आग लगाई है।

    खबरें और भी

    मौत की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घर लेकर स्वजन पहुंचेंगे। स्वजन का दावा है कि विपक्षी आरोपितों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन  का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पीड़ित के स्वजन ने भरकट्टा ओपी में महिला समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।