चिट्ठियों की जगह स्पीड पोस्ट से हो रही थी गांजे की सप्लाई, तेलंगाना की नारकोटिक्स टीम ने गिरिडीह से एक को दबोचा
Ganja Smugglingः तेलंगाना नारकोटिक्स विंग ने गिरिडीह के डुमरी से सत्यम मिश्रा को स्पीड पोस्ट के जरिए गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

तेलंगाना के नारकोटिक्स विंग की गिरफ्त में गांजा तस्कर।(एआइ फोटो)
HighLights
तेलंगाना नारकोटिक्स टीम ने डुमरी से तस्कर को पकड़ा।
स्पीड पोस्ट के जरिए महानगरों में गांजा सप्लाई का आरोप।
फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी, ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा किया।
संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह))। तेलंगाना के नारकोटिक्स विंग की एक टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ से एक युवक को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा। युवक पर डुमरी सहित इसके आसपास के क्षेत्रों से स्पीड पोस्ट, इंडियन पोस्ट के माध्यम से तेलंगाना, हैदराबाद,मुंबई, दिल्ली सहित कई राज्यों में गांजा की सप्लाई करने का आरोप है।
पकड़ा गया युवक तांबागुडियो निवासी सत्यम मिश्रा है। बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर बेरमो मोड़ में एक सफेद रंग की इनोवा कार से उतरे छह-सात लोगों ने वहां खड़े सत्यम को बेहद लोकेशन के माध्यम से पकड़ा और उसे अपने साथ बैठा कर निमियाघाट थाना ले गए।
नारकोटिक्स विंग ने कुछ दिन पहले इस रैकेट से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसी की निशानदेही पर टीम ने इस युवक को पकड़ा। सूत्रों की मानें तो टीम के लोग जबरदस्ती युवक को वाहन में बैठा कर वहां से कुलगो टोल की ओर जाने लगे। इस पर ग्रामीणों को किडनैपिंग का मामला लगने पर डुमरी थाना को सूचना दी। साथ ही कुछ युवक बाइक से इनोवा कर का पीछा करने लगे। व
हीं इनोवा कार तेज रफ्तार से भागने लगी। निमियाघाट थाना को तुरंत सूचना दी गई। निमियाघाट पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वहां नहीं रुकी। इसके बाद तोपचांची के समीप पुलिस ने ब्रैकेटिंग लगाकर फिल्मी स्टाइल में रिवाल्वर तानकर वाहन को पकड़ कर निमियाघाट पुलिस को सुपुर्द किया।
खबरें और भी
इस संबंध में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि नारकोटिक्स विंग की टीम ने सत्यम मिश्रा नामक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा है।