Tamil Nadu CB CID ने झारखंड में की बड़ी कार्रवाई, 9600 करोड़ के घोटाले में गिरिडीह से एक को उठाया
तमिलनाडु सीबी सीआईडी ने झारखंड के गिरिडीह जिले से गुलशन दाराद को 9600 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुलशन कोयंबटूर में एक टूरिज् ...और पढ़ें

तमिलनाडु सीबी सीआइडी ने गिरिडीह से गुलशन को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, जमुआ (गिरिडीह)। 9600 करोड़ रुपये के घोटाले में तमिलनाडु की सीबी सीआइडी ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जगन्नाथडीह निवासी गुलशन दाराद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीबी सीआइडी गुलशन को लेकर कोयंबटूर निकल गई।
जानकारी के अनुसार, गुलशन कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी चलाता था। इसी साल जनवरी में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वह कोयंबटूर से फरार हो गया था। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कृष्णागिरी सीबी सीआइडी की टीम सोमवार को गिरिडीह पहुंची। इसके बाद गुलशन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
तमिलनाडु सीआइडी ने गिरिडीह पुलिस को जो जानकारी दी है उसके अनुसार, गुलशन और उसके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ कृष्णागिरी सीबी सीआइडी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी के परिजनों का कहना है कि गुलशन कई वर्षो से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा रहा है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
सीबी सीआइडी की टीम में पुलिस इंस्पेक्टर नकली करेंसी विंग, क्राइम ब्रांच सीआइडी कोयंबटूर शामिल थे। सोमवार को जमुआ थाना की पुलिस सहयोग से आरोपित गुलशन दाराद को उसके घर से गिरफ्तार कर अपने साथ गए।
गुलशन और उसके सहयोगियों के खिलाफ सीआइडी ने 9600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद गुलशन कोयंबटूर से फरार हो गया था।