Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में मनरेगा जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, समर्थकों ने एसीबी पर लगाया फंसाने का आरोप

    By Pawan Barnwal Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 11 Apr 2026 05:45 PM (IST)

    Giridih Manrega JE Arrested: धनवार प्रखंड में मनरेगा जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को एसीबी ने 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। डोभा निर्माण योजना की ...और पढ़ें

    मनरेगा जेई को गिरफ्तार कर ले जाती धनबाद एसीबी।

    मनरेगा जेई को गिरफ्तार कर ले जाती धनबाद एसीबी।

    HighLights

    1. MGNREGA जेई अंकुश कुमार 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार।

    2. ACB Dhanbad पर जबरन फंसाने और मारपीट का आरोप लगाया।

    3. गिरफ्तारी के बाद धनवार प्रखंड कार्यालय में हड़कंप, तनाव।

    संवाद सहयोगी, जागरण, धनवार (गिरिडीह)। Giridih Manrega JE Arrested धनवार प्रखंड में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मनरेगा के जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने एसीबी टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

    धनवार निवासी महेश साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डोभा निर्माण योजना का बकाया राशि जारी करने के लिए जेई पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद धनबाद एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाकर आरोपित को कथित रूप से घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के दौरान मौजूद जेई के समर्थकों ने एसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि टीम ने जबरन उनकी जेब में पैसा डालकर उन्हें फंसाया है। समर्थकों का यह भी कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एसीबी टीम ने उनके साथ मारपीट और धक्का मुक्की की।

    गिरफ्तारी के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान हुई कथित धक्कामुक्की और विवाद का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।
    इस कार्रवाई के बाद धनवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

    खबरें और भी

    कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है, वहीं आम लोगों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, एसीबी की कार्रवाई और समर्थकों के आरोपों के बीच पूरे मामले को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।